फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Radharani Braj Yatra reached Dhruvji's penance place mathura

मथुरा: राधे की धुन में चले जा रहे हैं ब्रजयात्री, ध्रुवजी की तपस्थली पहुंची राधारानी ब्रजयात्रा

Thu, 16 Nov 2023 05:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 05:36 PM IST
सार

बरसाना से शुरू हुई  राधारानी वार्षिक ब्रजयात्रा गुरुवार को जय गुरुदेव मन्दिर के पीछे स्थित अपने पड़ाव से चलकर सबसे पहले ध्रुवजी की तपस्थली मधुवन पहुंची।
 

विज्ञापन
Radharani Braj Yatra reached Dhruvji's penance place mathura
राधारानी ब्रजयात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राधारानी ब्रजयात्रा 20वें दिन मधुवन से ध्रुवजी की तपस्थली के दर्शन करते हुए तालवन, कुमुदवन होते हुए सौंख रोड स्थित नौगांव में डाले गए पड़ाव पर पहुंची। इस बीच सन्त रमेश बाबा ने भक्त ध्रुव की उपासना पद्धति पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन


बरसाना से शुरू हुई  राधारानी वार्षिक ब्रजयात्रा गुरुवार को जय गुरुदेव मन्दिर के पीछे स्थित अपने पड़ाव से चलकर सबसे पहले ध्रुवजी की तपस्थली मधुवन पहुंची। ध्रुव तपस्थली की महिमा बताते हुए रमेश बाबा महाराज ने यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि 'हम जहां पहुंच रहे हैं ये वो स्थल है जहां बालक ध्रुव ने तपस्या कर केवल 6 माह में भगवद्प्राप्ति कर ली थी। उन्होंने बताया कि बालक बड़ा ही निर्मल होता है और निर्मल मन ही  प्रभु को अच्छा लगता है। इसलिए भक्ति प्रारम्भ करने का सबसे उत्तम समय बाल्यावस्था ही है । 
विज्ञापन

 
मधुवन बिहारी के दर्शन करने पश्चात हजारों ब्रजयात्री युगलनाम का संकीर्तन करते हुए महाप्रभु जी की बैठक गए, वहां श्रीकृष्ण कुंड का आचमन किया और फिर यात्रा मासूम नगर पहुंची, जहां यात्रा का ब्रजवासियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह तालवन में भी ब्रजवासी आतिथ्य में लगे दिखे। तालवन से कुमुद वन दर्शन कर नाचते गाते यात्री पड़ाव स्थल पर पहुंचे। वहां भी जगह-जगह स्वागत से समस्त ब्रजयात्री आविर्भूत हुए। बंगाल से आये यात्रियों का कहना है कि रमेश बाबा की यात्रा में तीर्थो के दर्शन के साथ-साथ ब्रजवासियों का जो निश्छल प्रेम मिलता है वो अन्यत्र और कहीं नहीं मिल पाता है। गांव-गांव में स्वागत, प्रसाद आदि देकर ब्रजवासी जो आदर भाव देते हैं उसे देखकर कृष्ण काल की याद आने लगती है। 


संध्याकाल के सत्संग में लीलास्थियों का माहात्म्य निरूपण भामिनी शरण महाराज ने किया। यात्रा में प्रमुख रूप से बाबा नृसिंह दास महाराज, राधकांत शास्त्री, सुनील सिंह, राजकुमार गरुण, पुजारी बाबा, माध्वी शरण महाराज, सज्जन दास, भारतभूषण गोस्वामी,भगत जी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed