{"_id":"5d6f76b28ebc3e93af0f3bcf","slug":"radha-ashtami-2019-security-arrangement-in-barsana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राधा अष्टमीः आज उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, पांच किलोमीटर से पैदल चलकर आएंगे श्रद्घालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा अष्टमीः आज उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, पांच किलोमीटर से पैदल चलकर आएंगे श्रद्घालु
Fri, 06 Sep 2019 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
राधारानी मंदिर की छत पर संगमरमर की सफेद छतरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना में आज राधारानी के जन्मोत्सव की धूम है। एडीएम प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस बार 19 पार्किंग स्थल बनाए गए है। मेला क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 38 बैरियर लगाए गए है। 10 मोबाइल टॉयलेट व 20 पानी के टैंकर मेला क्षेत्र में जगह जगह तैनात रहेंगे।
सीसीटीवी कैमरे की जद में पूरा मेला क्षेत्र रहेगा। इस मौके पर एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव, सीओ गोवर्धन वरुण कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंदन पांडेय,एआरटीओ मनोज मिश्रा, तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक, नायाब तहसीलदार सतीश कुमार, बीडीओ गोवर्धन ब्रजबिहारी त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं पूरे मेला क्षेत्र को 7 जोन व 21 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोनल मजिस्ट्रेट के नीचे तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। एसपी देहात आदित्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि सादा कपड़ों में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की जद में पूरा मेला क्षेत्र रहेगा। इस मौके पर एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव, सीओ गोवर्धन वरुण कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंदन पांडेय,एआरटीओ मनोज मिश्रा, तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक, नायाब तहसीलदार सतीश कुमार, बीडीओ गोवर्धन ब्रजबिहारी त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
राधारानी मंदिर से पांच किलोमीटर की दूरी पर छोटे बड़े वाहनों को रोक दिया जाएगा। इस दौरान नंदगांव से आने वाले सभी बड़ेे व छोटे वाहनों को संकेत व गाजीपुर पर बने पार्किंग स्थल पर रोका जाएगा। वहीं छाता से आने वाले सभी वाहनों को श्रीनगर मोड़ पर रोका जाएगा।
गोवर्धन की तरफ से आने वाले वाहनों को क्रेशर के पास तथा कांमा की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को राधा बाग के पास रोका जाएगा। वीआईपी वाहन थाने के पास बने पार्किंग स्थल पर रोके जाएंगे।
राधाष्टमी मेला क्षेत्र में अगर को भंडारा व प्याऊ लगाना चाहता है तो एसडीएम गोवर्धन के कार्यालय में आवेदन करके अनुमति प्राप्त कर सकता है। यह जानकारी एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव ने दी है।
हर बार की तरह इस बार भी राधा जन्मोत्सव के दौरान मंदिर के मार्ग वनवे रहेगा। जिसके चलते परिक्रमा देने वाला श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएगा। उसे दर्शन करने के लिए दोबारा से सीढ़ियां चढ़नी पड़ेगी।