फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Qureshi society took initiative, DJ will not play in weddings

कुरेशी समाज ने की पहल, शादियों में नहीं बजायेंगे डीजे

Sun, 14 Nov 2021 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Qureshi society took initiative, DJ will not play in weddings
पटियाली। नगर के मोहल्ला काजी में आयोजित जलसे में कुरैशी समाज द्वारा शादियों में डीजे न बजाए जाने का निर्णय लिया गया। इससे जो पैसे बचेंगे उन्हें धार्मिक और सामाजिक आयोजन में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

हाजी साविर अली कुरैशी ने कहा कि डीजे को लेकर अक्सर शादी विवाह में झगड़े होते हैं। इस बुराई से समाज को दूर रहना चाहिए। इससे फिजूलखर्ची भी बचेगी। पूर्व सभासद शाहिद कुरैशी ने बताया कि उन्होंने परिवार में हुए एक शादी समारोह में डीजे नहीं बजवाया। मोहल्ला काजी निवासी रफ़्फ़न कुरैशी ने शनिवार को अपनी बेटी की शादी पर एक जलसे का आयोजन कराया। मुफ़्ती ख़ालिद क़ासमी ने तकरीर में कहा कि शादियों पर कम से कम ख़र्च करें। शिक्षा को बढ़ावा दें। समाज में फैली बुराइयों को ख़त्म करने पर वाले कार्यक्रमों का आयोजन करें। इस दौरान हाफिज जिया उर्रहमान, मौलान अफजल अहमद, अकबर अली कुरैशी, हाजी जाविर कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed