{"_id":"613656738ebc3e2188543950","slug":"quick-disposal-of-pending-discussions-co-mainpuri-news-agr506612944","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित विवेचनाओं का करें शीघ्र निस्तारण: सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित विवेचनाओं का करें शीघ्र निस्तारण: सीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। सोमवार को थाने में सीओ ने प्रभारी निरीक्षक व सभी चौकी इंचार्ज से विवेचनाओं के संबंध में जानकारी ली। वहीं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र सही ढंग से निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए हैं।
सीओ अमर बहादुर ने अधीनस्थों के साथ बैठक भी की। कहा कि लंबित विवेचनाओं का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। बाल अपराध और महिला संबंधी मामलों अतिशीघ्र विधिक निस्तारण किया जाए। घटना बड़ी हो या छोटी उसकी सूक्ष्मता के साथ जांच करें। अपराधी किसी भी कीमत पर बचना नहीं चाहिए। वहीं निर्दोष व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए। रात्रि गश्त और पिकेट व्यवस्था को लेकर भी सीओ ने प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैंक चेकिंग व बार्डर चेकिंग पर विशेष सर्तकता बरतने की बात कही। सीओ ने ओआर में दर्ज अपराध व उसमें किए गए निस्तारण संबंधी रिपोर्ट देखी। उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि जनता से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें ताकि जनता थाने में शिकायत लेकर आने में झिझके नहीं। जनता से समन्वय बनाकर रखें ताकि समय रहते महत्वूपर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान हो सके।