फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   quack kept treating patients in front of health team In Agra also behaved indecently

काहे का डर: स्वास्थ्य टीम खड़ी रही, झोलाछाप करता रहा मरीजों का इलाज; अभद्रता भी की... बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 01 Oct 2024 01:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Oct 2024 01:53 PM IST
सार

ताजनगरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने झोलाछाप मरीजों का इलाज करता रहा। टीम से अभद्रता भी की। इसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी। 

विज्ञापन
quack kept treating patients in front of health team In Agra also behaved indecently
स्वास्थ्य टीम खड़ी रही, झोलाछाप करता रहा मरीजों का इलाज - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लादूखेड़ा में एक दुकान में छापा मारा। संचालक पर कोई चिकित्सकीय डिग्री नहीं थी। हाल ये रहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने ही झोलाछाप मरीजों को दवाएं देता रहा। झोलाछाप के अभद्रता करने पर टीम ने पुलिस बुलाकर दुकान बंद कराई। नोटिस देकर चिकित्सकीय डिग्री और प्रमाणपत्र तलब किए हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि लादूखेड़ा स्थित दुकान में छापे के वक्त देवेंद्र मालाकार इलाज करते मिला। यहां 4-5 बेड पड़े थे और कई मरीज मौजूद थे। टीम ने संचालक से क्लीनिक का लाइसेंस और चिकित्सकीय डिग्री मांगी तो कहने लगा कि पहले सभी मरीज देखेगा, इसके बाद बात करूंगा।

विज्ञापन

उसने अपने समर्थक भी बुला लिए और टीम से अभद्रता करने लगा। इस पर टीम को पुलिस बुलानी पड़ी। दुकान के निरीक्षण में भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट और दवाएं मिलीं। पूछताछ में कहा कि 30 साल से प्रैक्टिस कर रहा है। नोटिस देकर डिग्री, लाइसेंस समेत अन्य जानकारी मांगी गई है। उपलब्ध नहीं कराने पर एफआईआर कराई जाएगी।

दुकान में लगी थी मरीजों की भीड़

सीएमओ ने बताया कि छापे के वक्त उसके यहां 10-12 मरीज थे। इनमें बच्चे, महिला और बुजुर्ग भी थे। सबसे ज्यादा बच्चे मरीज थे। इनको वायरल बुखार, दस्त, खुजली समेत अन्य पेरशानी थी। खुद ही परामर्श देने के साथ दवाएं दे रहा था, इसके टीम के सामने दवाओं के रुपये भी ले रहा था। झोलाछाप के यहां भारी मात्रा में दवाएं रखी हुई थीं। औषधि विभाग को भी इसकी सूचना दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed