{"_id":"66de6be450b8e279fa0adcfc","slug":"qr-codes-are-being-installed-at-70-places-to-know-the-way-to-taj-mahal-2024-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: पर्यटक पथ बताएगा ताजमहल का रास्ता, क्यूआर कोड करना होगा स्कैन; पर्यटकों के लिए नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: पर्यटक पथ बताएगा ताजमहल का रास्ता, क्यूआर कोड करना होगा स्कैन; पर्यटकों के लिए नई व्यवस्था
Mon, 09 Sep 2024 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Sep 2024 09:01 AM IST
सार
ताज का दीदार करने के लिए आने वाले पर्यटक अब रास्ता नहीं भटकेंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे से इनर रिंग रोड और रमाडा कट होते हुए ताज पूर्वी गेट पर वे सीधे जा सकेंगे, वो भी किसी से बिना पूछे। बस उन्हें क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।
विज्ञापन
ताजमहल पर्यटक पथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ताजमहल देखने के लिए आने वाले पर्यटकों को अब शहर की तंग गलियों व बाजारों में भटकना नहीं पड़ेगा। वाहन जाम में नहीं फसेंगे। समय बर्बाद नहीं होगा। यातायात पुलिस व एडीए ने मिलकर पर्यटक पथ बनाया है।इस पथ पर 70 जगह क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। इन्हें स्कैन करने पर ताजमहल व किले के रास्ते की जानकारी की जा सकेगी।
पर्यटन सीजन 1 अक्तूबर से शुरू होगा। रोज करीब 10 हजार पर्यटक वाहन आएंगे। यातायात पुलिस व एडीए ने पर्यटकों को जाम से बचाने और खुशनुमा एहसास कराने के लिए पर्यटक पथ बनाया है। सहायक पुलिस आयुक्त अरीब अहमद ने बताया कि शहर में प्रवेश करते ही पर्यटकों को क्यूआर कोड के बोर्ड दिखाई देंगे। क्यूआर कोड स्कैन करने पर पर्यटक पथ दिखेगा। इस पथ से पर्यटक बिना किसी जाम व देरी के सीधे ताजमहल पूर्वी गेट तक पहुंच जाएंगे।

एमजी रोड व यमुना किनारा पर नहीं लगेगा जाम
पर्यटक पथ शहर के बाहर से होकर निकाला गया है। एमजी रोड, यमुना किनारा व अन्य शहर के बीच के रास्तों पर पर्यटक वाहन नहीं फसेंगे। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पर्यटक पथ से 10 से 15 किमी दूरी बढ़ेगी, लेकिन समय घटेगा। जाम व ट्रैफिक सिग्नल पर पर्यटक का समय खराब नहीं होगा।

ये हैं पर्यटक पथ
- यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन इनर रिंग रोड होते हुए रमाडा कट से ताजमहल पूर्वी गेट शिल्पग्राम पार्किंग पहुंचेंगे।
- कानपुर की तरफ से आने वाले वाहन कुबेरपुर से इनर रिंग रोड, रमाडा कट होते हुए फतेहाबाद रोड से शिल्पग्राम आएंगे।
- मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन भी सीधे कुबेरपुर से मुड़कर इनर रिंग रोड से रमाडा कट होते हुए शिल्पग्राम पार्किंग आएंगे।
- जयपुर से आने वाले वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होते हुए रोहता, सेवला से प्रतापपुरा चौराहा से माल रोड पर आएंगे।