फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PWD Minister Jitin Prasad inaugurated four roads and bridge in Mathura

Mathura: पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने मथुरा को दी सौगात, चार सड़कों और एक पुल का किया लोकार्पण

Wed, 06 Jul 2022 07:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Jul 2022 07:42 PM IST
सार

जितिन प्रसाद ने कहा कि पिछले पांच साल के योगी सरकार के कार्यकाल में जो बीज यहां रोपे गए थे, उनके फल अब यहां विकास कार्यों के रूप में आने वाले समय में दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
PWD Minister Jitin Prasad inaugurated four roads and bridge in Mathura
कार्यक्रम को संबोधित करते पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा को विश्व स्तरीय बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मथुरा नगरी से केंद्र और राज्य सरकार का विशेष आत्म लगाव है। आने वाले समय में जनपद की सड़कों का युद्ध स्तर पर निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित लोनिवि के डाक बंगले में बुधवार को लोकार्पण समारोह में मंत्री ने कहा कि यहां के लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार विश्व स्तरीय व्यवस्थाएं बनाने के लिए वचनबद्ध है। पिछले पांच साल के योगी सरकार के कार्यकाल में जो बीज यहां रोपे गए थे, उनके फल अब यहां विकास कार्यों के रूप में आने वाले समय में दिखाई देंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने जिले में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से चार सड़कें और ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। विधायक मांट राजेश चौधरी ने मंत्री से अपेक्षा करते हुए कहा कि मथुरा में देश ही नहीं वरन पूरी दुनिया से लोग यहां आते हैं, इसलिए साफ-सफाई, बिजली व पेयजल की विशेष सुविधा के अलावा सड़कें विश्व स्तरीय बननी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर नहीं मिली एमएलसी को जगह 

यूपी उच्च सदन के सदस्य एमएलसी ओमप्रकाश सिंह को मंच पर जगह नहीं मिली तो वह पीछे जाकर बैठ गए। उनके स्थान पर एक कार्यकर्ता विनोद चौधरी जम गए। मंच से एमएलसी को बुलाया गया तो वह जगह न होने का हवाला देकर आगे नहीं आए। 

इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कार्यकर्ता को पीछे जाने को कहा तो कार्यकर्ता ने उठने से मना कर दिया और जिलाध्यक्ष से भी भिड़ गया। मंच पर बैठे अन्य विधायक मंच से नीचे उतर आए। इसके बाद मंच पर बैठा कार्यकर्ता उठकर चला गया। इसके बाद मंच पर एमएलसी जाकर बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed