फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Purvanchal gramin bank manager dies from dengue in delhi

डेंगू से बैंक प्रबंधक की मौत, दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

Thu, 15 Nov 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 15 Nov 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal gramin bank manager dies from dengue in delhi
बैंक प्रबंधक अमित कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इटावा के जसवंत नगर स्थिति पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के प्रबंधक की डेंगू के कारण बुधवार शाम मेदांता हॉस्पिटल दिल्ली में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गुरुवार शाम घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। उनकी अंत्येष्टि शुक्रवार को पैतृक गांव बरनाहल (मैनपुरी) में होगी।
विज्ञापन

  
रमेश नगर निवासी अमित कुमार (32) पुत्र आशाराम जसवंत नगर में ग्रामीण बैंक में प्रबंधक थे। छह नवंबर को उन्हें बुखार आया। परिजन उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद ले गए। सुधार न होने पर सात नवंबर को आगरा एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


यहां कोई स्वास्थ्य लाभ न मिलने पर सात नवंबर की रात में रेफर कराकर दिल्ली मेदांता हॉस्पिटल में ले गए। अमित के पिता आशाराम भी पंजाब नेशनल बैंक की झपारा (जसराना) शाखा में प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने अमित को डेंगू बताया था। आगरा में भी डॉक्टरों ने जांच कराई, उसमें भी डेंगू बताया। डॉक्टरों की सलाह पर मेदांता ले गए थे, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। 14 नवंबर की शाम छह बजे अमित की मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शाम को शव के आते ही परिजनों रोने-बिलखने  लगे।


अमित चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत के बाद उनके इकलौता बेटा आदि के सिर से पिता का साया उठ गया है। पति की मौत के बाद पत्नी रैनू का रो-रो कर बुरा हाल है। अमित की मां, पिता और भाइयों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed