{"_id":"610a91808ebc3eb9e057e368","slug":"pure-water-should-be-released-in-kali-river-dirty-water-of-industries-should-be-stopped-kasganj-news-agr502436063","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी में छोड़ा जाए शुद्ध जल, उद्योगों के गंदे पानी को रोका जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली नदी में छोड़ा जाए शुद्ध जल, उद्योगों के गंदे पानी को रोका जाए
विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के निदान की मांग की। किसानों ने कालीनदी के प्रदूषित पानी का शुद्धिकरण कर शुद्ध पानी छोड़ने की मांग उठाई है। इसी के साथ ही कालीनदी में गिरने वाले उद्योगों के विषैले पानी को रोकने की मांग की।
किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने किसानों के साथ प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन ने किसानों को जिले के बॉर्डर पर ही रोक लिया। किसानों ने कृषि कानूनों, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की महंगाई, विद्युत बिल की बढ़ी कीमतों का विरोध किया।
इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण एटा, कासगंज, अलीगढ़, आगरा क्षेत्र के प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, मंडी समिति में लहसुन, प्याज की तौल में पांच किलो अधिक माल लेने की व्यवस्था को रोकने की मांग की। किसानों ने नारेबाजी की। एसडीएम ललित कुमार और सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष बबलेश यादव, जिलाध्यक्ष आशीष गांधी, बलराम सिंह, रामौतार सिंह, संजीव प्रधान, पवन यादव, सुरेंद्र सिंह, साहब सिंह, लालू, राहुल नायक, पुष्पेंद्र कुमार, देवकीनंदन सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।