फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Punjab National Bank official including two killed in road accident Fatehabad

Agra: सड़क हादसे में पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी सहित दो की मौत, बाइक सवार से मांगी थी लिफ्ट

Thu, 14 Jul 2022 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 02:00 PM IST
सार

फतेहाबाद बाह मार्ग पर सालूवाई के पास विपरीत दिशा से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बैंक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Punjab National Bank official including two killed in road accident Fatehabad
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में पंजाब नेशनल बैंक में कायर्रत अधिकारी की मौत हो गई तथा गंभीर रूप से घायल बाइक चालक ने भी उपचार के दौरान दोपहर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव गुर्जा बासदेव निवासी विजय कुमार पुत्र सीयाराम गुरुवार सुबह अपनी ससुराल बिलईपुरा निबोहरा से बाइक से अपने गांव के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनसे  पीएनबी में स्केल वन अधिकारी पार्थ गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता ने लिफ्ट मांगी थी।
विज्ञापन


दोनों बाइक से फतेहाबाद बाह मार्ग पर सालूवाई के पास पहुंचे, तभी बाह की ओर से आ रही  बस ने सामने से टक्कर मार दी, जिसमें बैक अधिकारी पार्थ गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाइक सवार विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस द्वारा घायल विजय को कस्बा फतेहाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं बैक अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही पीएनबी शाखा भदरौली और नगरच़ंद का स्टाफ थाने पहुंच गया। मृतक बैंक अधिकारी के परिवार को सूचना भेजी गई है।

बाइक सवार की भी हुई मौत 

इधर दोपहर करीब 12.30 बजे घायल बाइक चालक विजय सिंह का भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनके परिवार के लोग भी अस्पताल परिसर में पहुंच गए। घटना के बाद थाना फतेहाबाद में बैंक के अधिकारियों के साथ पहुंचे पीएनबी के उपमंडल प्रमुख पंकज कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।


बताया गया है कि विजय सिंह की कस्बा पिनाहट में खाद बीज की दुकान है। वहीं पार्थ गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता फतेहाबाद के मोहल्ला पथवारी में निवास करते थे। वे मूल रूप से इंदिरापुरम गाजियाबाद के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed