फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   punishment, tea sampile

सात माह में भी हिंदुस्तान लीवर ने जमा नहीं किया जुर्माना

Fri, 23 Aug 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
punishment, tea sampile
एटा। चाय का नमूना फेल होने के बाद लगाए गए जुर्माने को हिंदुस्तान लीवर ने सात माह बाद भी जमा नहीं किया है। इसे लेकर रायबरेली के जिला प्रशासन ने एटा जिला प्रशासन को पत्र लिखकर जुर्माना जमा कराने में सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

विगत 2016 में जिले की हिंदुस्तान लीवर की टी यूनिट में बनने वाली ब्रुकबांड चाय का नमूना रायबरेली में एफएसडीए की टीम ने सलोन क्षेत्र के बसंतपुर निवासी बाबूराम की दुकान से जांच के लिए लिया था। जांच रिपोर्ट में चाय पर पैकिंग और लेबलिंग मे कमियां पाई गईं और नमूने को फेल घोषित कर दिया गया। एफएसडीए ने मामले में नोटिस जारी किए, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

फरवरी 2019 में रायबरेली के एडीएम प्रशासन राम अभिलाष ने हिंदुस्तान लीवर टीयूनिट पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसे दो माह में जमा करने के निर्देश दिए गए लेकिन हिंदुस्तान लीवर ने सात माह बाद भी जुर्माने को जमा नहीं किया है। मामले में डीएम रायबरेली नेहा शर्मा ने संज्ञान लेते हुए डीएम एटा सुखलाल भारती को पत्र लिखकर सहयोग कराने के लिए कहा है। उन्होंने जिला प्रशासन को वसूली प्रमाण पत्र प्रेषित करते हुए अर्थदंड की वसूली कराकर कोषागार में जमा कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
प्रदेश भर में होती है सप्लाई
जिले में संचालित होने वाली हिंदुस्तान लीवर की टी फैक्ट्री ने ताजा, ब्रुक बांड समेत तमाम चाय प्रदेश भर में सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed