फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   public representatives meeting with officials over corona situation in agra

आगरा में कोरोना: संक्रमण की चेन तोड़ने के सार्थक प्रयास करे प्रशासन, जनप्रतिनिधियों ने दिए ये सुझाव

Sat, 24 Apr 2021 04:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Apr 2021 04:03 PM IST
सार

ताजनगरी में ऑक्सीजन और बेडों की कमी, जीवन रक्षक दवाओं की किल्लत पर जनप्रतिनिधियों ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
public representatives meeting with officials over corona situation in agra
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

आगरा में बढ़ते कोरोना संक्रमण और अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन व जीवन रक्षक दवाओं की कमी के मुद्दों पर शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की। इसमें सभी जनप्रतिनिधियों का सुझाव था कि संक्रमण की चेन को तोड़े बगैर राहत मिलना मुश्किल है। गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती की जाए, जुर्माना वसूला जाए। 

विज्ञापन


सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बताया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की मौत हो रही है। रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए मारामारी मची हुई है। निजी कोविड अस्पतालों में हालत गंभीर होने पर मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि हाथरस रोड पर प्लांट से 1400 सिलिंडरों की प्रतिदिन आपूर्ति की जाएगी। अस्पतालों से निरंतर संपर्क किया जा रहा है। इस दौरान सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल व फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, राज्य मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, हेमलता दिवाकर, जितेंद्र फौजदार और संघ के पदाधिकारी भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेशन वालों को सिलिंडर दें
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि होम क्वारंटीन मरीजों को भी सिलिंडर मिलने चाहिए। उनकी शिकायत है कि गंभीर मरीजों को भी सिलिंडर नहीं दिए जा रहे हैं। इस पर बताया गया कि जनप्रतिनिधि इसके लिए एक स्थान तय करें, ताकि वहां से होम आइसोलेशन वालों को सिलिंडर दिए जा सकें। 

सख्ती से पालन कराएं मास्क और शारीरिक दूरी का
राज्य मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने सुझाव दिया कि सड़कों पर अब भी सख्ती से गाइड लाइन का पालन नहीं कराया जा रहा है। पुलिस को मास्क लगाने के तरीके के बारे में लोगों को एनाउंसमेंट के माध्यम से जागरूक करना चाहिए। पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगायें। किसी भी तरह से चेन टूटने पर ही संक्रमण से राहत मिल सकेगी। 

मेडिकल स्टोरों की नियमित चेकिंग हो
सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि निजी कोविड अस्पताल मरीजों से ज्यादा फीस नहीं वसूलें। प्रशासन इन सबकी निगरानी करे। मेडिकल स्टोरों पर भी दवाओं की कालाबाजारी नहीं हो, इसके लिए नियमित चेकिंग हो। 

कड़े कदम उठाए जाएं
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि शहर में हालात सुधारने के लिए कडे़ कदम उठाएं, जो लोग मुंह पर मास्क लटकाए रहते हैं, उनके साथ सख्ती करें। बाजारों में नियमित चेकिंग हो, ताकि दुकानदार सचेत हो जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed