फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Public hope, expansion of rail services

जनता की आस, रेल सेवाओं का हो विस्तार

Sat, 29 Jan 2022 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Public hope, expansion of rail services
मैनपुरी। एक फरवरी को आम बजट पेश होगा। बजट से हर वर्ग को उम्मीदें हैं। जनपदवासी बेहतर रेल सेवाएं चाहते हैं। रेलवे लाइन का विद्युतीकरण हो चुका है, इस कारण उम्मीदों को भी पंख लगे हैं। जिले के लोग बेहतर रेल सेवाएं चाहते हैं। इससे यात्री सुविधाओं के साथ ही व्यापार को भी रफ्तार मिलेगी। जिले में बेहतर रेल सुविधा न होने के कारण मैनपुरी में व्यापार की रफ्तार सुस्त रही है।
विज्ञापन

रेलवे के नक्शे पर अभी भी मैनपुरी को बेहतर स्थान नहीं मिल पाया है। बात ट्रेनों की करें तो मैनपुरी होते हुए शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद पैसेंजर ही सुबह-शाम संचालित होती है। वहीं सिर्फ एक नियमित एक्सप्रेस ट्रेन कालिंदी एक्सप्रेस जिले से होकर गुजरती है। यह ट्रेन रात के समय मैनपुरी से गुजरती है और सुबह के समय दिल्ली से कानपुर जाती है। एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन इटावा होते हुए आगरा तक होता है। कानपुर से दिल्ली के लिए बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन आनंद विहार एक्सप्रेस भी मैनपुरी से ही गुजरती है। मैनपुरी से गिनी-चुनी ट्रेनें ही निकलती हैं। वर्षों से ट्रेनों को बढ़ाए जाने की मांग स्थानीय लोग करते आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिन जिलों के लिए परिवहन के साधन बेहतर होते हैं, वह जिला व्यापार के साथ ही हर क्षेत्र में तरक्की करता है।
विज्ञापन

स्टेशन पर भी हैं अव्यवस्थाएं
इटावा रूट पर रेल का संचालन होने के बाद स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिल चुका है, लेकिन सुविधाएं नहीं के बराबर ही हैं। प्लेटफार्म पर गंदगी, खराब हैंडपंप, बंद पड़ा मनोरंजन सदन यात्रियों को मुंह चिढ़ाता है। शौचालयों में गंदगी के ढेर नजर आते हैं। सुविधाओं के नाम पर यात्रियों के लिए कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सुविधाएं चाहते हैं लोग
-मैनपुरी रूट पर ट्रेनों का संचालन बढ़ाया जाए।
-दिल्ली और मुंबई रूट के लिए यहां से ट्रेनें चलें।
-रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जाए।
-रेलवे लाइन का विस्तार कर दो लेन का किया जाए।
बेहतर रेल सुविधाओं के लिए किसी जन प्रतिनिधि ने प्रयास नहीं किए हैं। सपा सांसद मुलायम सिंह यादव के प्रयासों के बाद इटावा के लिए रेल सुविधा मिली है।
अनिल पाठक, खरगजीतनगर
मैनपुरी हर क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। इसका बड़ा कारण बेहतर रेल सुविधा न होना है। जिला न होने के बाद भी टूंडला-शिकोहाबाद विकसित हैं रेलवे कनेक्टिविटी है।
-ओमवीर यादव, सगामई
मैनपुरी से ग्वालियर तक के लिए रेल चले तो लोगों को फायदा होगा। ग्वालियर में कैंसर यूनिट होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में यात्री जाते हैं।
देवेंद्र सिंह, वंशीगोहरा
बेहतर रेल सुविधाएं तो दूर स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाओं का अभाव है। सर्दी और बारिश के बीच खुले प्लेटफार्म पर ही यात्री समय गुजारते हैं।
अरविंद सिंह, पड़रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed