फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Public blessings taken from Guru's rhythm to Etmadpur

गुरू के ताल से एत्मादपुर तक लिया जन आशीर्वाद

Wed, 18 Aug 2021 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Public blessings taken from Guru's rhythm to Etmadpur
जयपुर हाउस स्थित भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा स्वागत किया - फोटो : Agra City
आगरा। गुरू के ताल से एत्मादपुर तक फूल मालाओं से केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का स्वागत हुआ। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान नारा लगा कि सौ में 60 हमारा है, बाकी में बंटवारा है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के स्वागत के लिए गुरू के ताल से एत्मादपुर तक जगह जगह मंच सजाए गए। जयपुर हाउस स्थित कार्यालय पर पहुंचे राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को यह एहसास रहेेगा कि उनके बीच का व्यक्ति मंत्री बना है। कर्मठ कार्यकर्ता क चुनाव लड़ाए बिना भी मंत्री बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रामप्रताप चौहान, मेयर नवीन जैन, पूर्व मेयर अंजुला माहौर, पार्षद शरद चौहान, राजेश प्रजापति, संजय राय, टीएन अग्रवाल, नवीन गौतम, राजीव लवानियां, रोहित कत्याल, सुनील करमचंदानी, मनोज गर्ग, यादवेंद्र शर्मा, जेडी शर्मा, बंटी ग्रोवर, हेमंत भोजवानी, रामकुमार जादौन, डॉ. प्रदीप उप्रैती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए मंच बनाया गया, जिस पर वार्ड अध्यक्ष राजकुमार गोयल खड़े थे, लेकिन उनका आरोप है कि महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने उन्हें धक्का देकर उतार दिया। इस पर राजकुमार गोयल धरने पर बैठ गए। इससे हंगामा हो गया। अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के मुताबिक भीड़ में धक्का मुक्की हो गई होगी, उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया। यह विरोधियों की साजिश है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed