फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   psychologist advises not to stress about the result evaluate yourself for CBSE students

CBSE Result 2022: परिणाम अनुकूल नहीं तो तनाव न लें, खुद का मूल्यांकन करें

Sat, 23 Jul 2022 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Jul 2022 01:23 PM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई का 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। ऐसे में जिन्हें अच्छे अंक मिले हैं उन विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए हैं, वहीं कम अंक पाने वालों को भी निराश होने की जरूरत नहीं हैं। मनोवैज्ञानिक बोले कि प्राप्तांक ही हमारी योग्यता का पूरा मूल्यांकन नहीं करते हैं।

विज्ञापन
psychologist advises not to stress about the result evaluate yourself for CBSE students
सीबीएसई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का परिणाम घोषित हो चुका है। तमाम विद्यार्थियों को लग रहा है कि उनको उम्मीद से अधिक या मेहनत के अनुरूप अंक मिले हैं। कुछ ऐसे विद्यार्थी भी हैं परिणाम जिनके अनुकूल नहीं आया है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए विशेषज्ञ की सलाह है कि वह परिणाम के संबंध में तनाव न लें, खुद का मूल्यांकन करें। 

विज्ञापन


मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के मनोवैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र सिंह यादव का कहना है कि परीक्षा के प्राप्तांक ही हमारी योग्यता का पूरा मूल्यांकन नहीं करते हैं। विद्यार्थी की ओर से याद की गई विषय वस्तु से संबंधित प्रश्न परीक्षा में आ जाता है तो उसे अच्छे अंक मिल जाते हैं, यदि उससे संबंधित प्रश्न नहीं आते तो अंक कम रह जाते हैं। 

विज्ञापन

प्रतियोगिता का है युग 

वर्तमान युग प्रतियोगिता का है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अधिक अंकों की जरूरत नहीं होती है। विद्यार्थी को खुद का मूल्यांकन कर यह देखना चाहिए कि उसकी रुचि किस क्या है और रुचि के अनुरूप क्षमता और कौशल विकसित करे। लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षमता आंकलन के लिए कर सकते हैं संपर्क

डॉ. जितेंद्र सिंह का कहना है कि विद्यार्थी अपनी क्षमता का आंकलन करने के लिए जीआईसी मैदान के पास स्थित मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। वह उनके मोबाइल नंबर 9528528175 या दूसरे मनोवैज्ञानिक डॉ. साहब सिंह के नंबर 9897008880 पर संपर्क कर सकते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed