{"_id":"6133b0038ebc3e744438f737","slug":"provide-uninterrupted-supply-from-sunset-to-sunrise-kasganj-news-agr5062609169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यास्त से सूर्योदय तक दें निर्बाध आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यास्त से सूर्योदय तक दें निर्बाध आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि लोगों को बिजली की समस्या नहीं होनी चाहिए। सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्बाध आपूर्ति दी जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने अलीगढ़ मंडल अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज जनपदों के जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बांस-बल्ली की समस्या, जर्जर तार व क्षमता वृद्धि से जुड़े प्रस्तावों पर तत्काल कार्रवाई करें। ओवरलोडिंग की समस्या दूर करने के लिए प्रस्तावों की मॉनिटरिंग एमडी स्वयं करें।
उन्होंने कहा कि नई योजना के तहत नए 33/11 केवी उपकेंद्रों का निर्माण, ओवरलोड 33/11 केवी उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, एलटी लाइनों पर एबी केबलिंग, 33 केवी व 11 केवी के फीडरों का विभक्तिकरण, जर्जर तारों को बदलने का कार्य, नए 11 केवी फीडरों का निर्माण, ओवर लोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, ओवरलोडिंग समाप्त करने के लिए नए ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य समेत अन्य आवश्यक कार्य शुरू किए जाने हैं। उन्होंने एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को इस संबंध में सभी जनप्रतिनिधियों से शीघ्र ही प्रस्ताव लेकर कारपोरेशन को भेजने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जोन के सभी जिलों में किसानों के ट्यूबवेल के आवेदन पर पूरा सामान एक साथ दिया जाए। किसानों से फिक्स चार्ज के आधार पर ही बिल लिया जाए। मीटर केवल ऊर्जा की खपत मापने के लिए है। इसका बिल से कोई मतलब नहीं है। किसानों से केवल फिक्स चार्ज आधारित बिल ही लेने के सरकार ने आदेश दिए हैं। यदि कोई ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग की वजह से जला तो वहां पर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर ही लगाए जाएं। आपूर्ति व्यवस्था के लिए सभी फीडरों पर संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति का रोस्टर चस्पा कराने के भी निर्देश दिए। 1912 पर दर्ज शिकायतों और टेलीफोन पर आने वाली शिकायतों को भी तेजी से निस्तारित किया जाए।