फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Provide four months CCTV footage of Banda Jail

बांदा जेल की चार महीने की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराएं

Wed, 13 Oct 2021 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Provide four months CCTV footage of Banda Jail
आगरा। बांदा जेल में निरुद्ध विधायक मुख्तार अंसारी की मंगलवार को स्पेशल जज (एमपी-एमएलए) नीरज गौतम की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। इस दौरान विधायक ने सुरक्षा की गुहार लगाई। उनके अधिवक्ता रवि अरोरा ने पुन: चार माह की बांदा जेल की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने और सुरक्षा के लिए बंदोबस्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

कोर्ट ने प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह को निर्देशित किया कि फुटेज उपलब्ध कराई जाएं, सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। एडीजीसी शशि शर्मा ने अंसारी और उनके अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी शासन प्रशासन पर झूठा आरोप लगाते रहे हैं। मंगलवार को अभियोजन पक्ष की ओर से कोई गवाह पेश नहीं किए जाने पर स्पेशल जज नीरज गौतम ने एसएसपी को 22 अक्तूबर को गवाह पेश कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

सांसद रामशंकर कठेरिया के मामले में बहस पूरी
आगरा। सांसद रामशंकर कठेरिया के मामले में मंगलवार को बहस पूरी हो गई। 22 साल पुराने जीआरपी आगरा कैंट के मामले में इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया की ओर से अधिवक्ता देवेंद्र पाल सिंह और अभियोजन की ओर से एडीजीसी शशि शर्मा ने बहस की। इसके बाद कोर्ट ने निर्णय के लिए 22 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed