फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Provide benefits of the scheme to the children orphaned by Corona

कोरोना से अनाथ बच्चों पर प्राधिकरण की नजर

Thu, 10 Jun 2021 09:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Provide benefits of the scheme to the children orphaned by Corona
मैनपुरी। कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने निर्देश दिए हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेेजे गए हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बताया कोरोना संक्रमण से कई बच्चे अनाथ हो गए हैं। इनके लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना लागू की गई है। योजना का पर्यवेक्षण विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। पैरालीगल वालंटियर ऐसे बच्चंों को चिह्नित करके उनको योजना का लाभ दिलाएंगे।
विज्ञापन

प्रभावित बच्चे तथा उनके रिश्तेदार प्राधिकरण की मदद ले सकते हैं। जिन बच्चों के माता-पिता दोनों अथवा माता या पिता में से किसी की मृत्यु हो गई है और बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। उनको शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए योजना के तहत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
15 दिन में होगा आवेदन
सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बताया वैसे तो बाल संरक्षण इकाई और बाल कल्याण समिति ऐसे बच्चों को चिह्नित करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कराएगी लेकिन पैरालीगल वालंटियर भी ऐसे बच्चों को चिह्नित करके उनके आवेदन कराएंगे।

चिह्नांकन के 15 दिन के अंदर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन ग्राम विकास पंचायत अधिकारी, ब्लॉक मुख्यालय तथा प्रोबेशन कार्यालय में जमा किए जाएंगे।
------
कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को दिए जाने वाले लाभ की प्रकिया का पर्यवेक्षण विधिक सेवा प्राधिकरण करेगा। प्रभावित और पीड़ित पक्ष समस्या होने पर विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
सत्येंद्र कुमार चौधरी, सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed