{"_id":"5ebc27058ebc3e904914acd7","slug":"protest-mainpuri-news-agr4417232184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सफाईकर्मी को पीटा, गुस्साए लोगों ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सफाईकर्मी को पीटा, गुस्साए लोगों ने थाना घेरा
विज्ञापन
बेवर थाने के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों को समझाते एसडीएम और सीओ
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। थाना पुलिस द्वारा सफाईकर्मी की पिटाई से नाराज परिजनों और साथी कर्मियों ने दो घंटे तक थाने का घेराव किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मौके पर डीएम और एसपी को बुलाने की मांग की। आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया।
नगर पंचायत की ओर से क्षेत्र में नाला सफाई का काम कराया जा रहा है। बुधवार को सफाईकर्मी वंश कुमार काम कर रहा था। आरोप है कि दोपहर के समय जब वह काम खत्म करने के बाद वापस जा रहा था। तभी एसएचओ की गाड़ी वहां आकर रुकी और पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। जबकि वह मास्क लगाए था और गले में आईकार्ड भी पड़ा हुआ था। वंश ने इसकी जानकारी अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार को दी।
वहीं युवक के साथ मारपीट की जानकारी होते ही शाम करीब पांच बजे बड़ी संख्या में साथी सफाईकर्मी और परिजन थाने पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव करते हुए वहीं धरना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारी मौके पर डीएम और एसपी को बुलाने व आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद एसडीएम सुधीर कुमार और सीओ प्रयांक जैन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस बीच एसडीएम और सीओ ने जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही घायल युवक को डॉक्टर परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और वह शाम करीब सात बजे वहां से हटे।
भीड़ के साथ बढ़ते गए आरोप
घायल सफाईकर्मी वंश ने सबसे पहले थाना प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही के साथ मौजूद एक सिपाही पर मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया था। उधर विरोध प्रदर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के साथ आरोप बढ़ते गए। बाद में युवक और परिजनों ने थाना प्रभारी सहित हमराह पर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं थाना प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी एकत्रित होकर जा रहे थे। उनसे सिर्फ सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा गया था।
- मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे। उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। - प्रयांक जैन, सीओ भोगांव।