फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest

किसानों की समस्याओं व पेट्रोलियम पदार्थों बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 16 Mar 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
protest
कासगंज में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडे साथ में अन्य - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्याओं, आर्थिक मंदी, डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मनोज पांडेय ने कहा कि कच्चे तेल के मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में आधे रह गए हैं, लेकिन पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। ओला वृष्टि से किसानों का जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा सरकार दे। कांग्रेस किसानों के हित के लिए हर लड़ाई को लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन

भाजपा की गलत नीतियों के चलते आर्थिक मंदी से देश गुुजर रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी मूर्ति पर एकत्रित हुए। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी तहसील पहुंचे। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वरिष्ठ नेता मुनेंद्र पाल सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, विशाल पांडेय, दीप कुमार पांडेय, ठाकुर मनीष सिंह, सौरभ पाल, सत्येंद्र पाल सिंह वेश, जितेंद्र मिश्रा, बुद्धसेन साहू, नूर मोहम्मद नूरी, झम्मन सिंह लोधी, हाजी असलम, वाहिद अंसारी, निशांत यादव, दीपक धनगर, विशाल ठाकुर, बॉबी, बंटू पाल, सुशांत पाल, सिद्धार्थ वाल्मीकि, राजा बाल्मिकी, मनीष वाल्मीकि आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed