फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest held on colony boundary dispute, memorandum submitted

Agra News: कॉलोनी के सीमा विवाद पर धरना दिया, ज्ञापन सौंपा

Wed, 04 Feb 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Protest held on colony boundary dispute, memorandum submitted
ज्ञापन देते आप कार्यकर्ता 
आगरा। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के सीमा विवाद पर नगर निगम में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने धरना दिया। अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। बताया कि सीमा विवाद के कारण नगर निगम और ग्राम पंचायत के बीच अधिकार स्पष्ट न होने से कॉलोनी में कई सालों से विकास कार्य नहीं हो सका है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष इरफान सैफी ने बताया कि नाली, सड़क, सफाई और मूलभूत सुविधाओं के लिए स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय लोगों ने नाली व सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। चेताया कि सात दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे बोदला-बिचपुरी रोड पर चक्काजाम करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव कृष्ण गोपाल उपाध्याय, गोपाल, भारत कुमार, मदन गोपाल और शैतान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed