फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest,agnipath

अग्निपथ योजना : सड़कों पर उतरे युवा, चार बसों में तोड़फोड़, तीन यात्री घायल,20 पर केस दर्ज

Sat, 18 Jun 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
protest,agnipath
अग्निपथ योजना : सड़कों पर उतरे युवा, चार बसों में तोड़फोड़, तीन यात्री घायल,20 पर केस दर्ज
विज्ञापन

टूंडला टोल प्लाजा पर मुंह पर कपड़ा बांधकर प्रदर्शन, कोटला-फारिहा मार्ग पर लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/टूंडला। सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को जिले में तीन स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन हुआ। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चार रोडवेज बसों में तोड़फोड़ की गई। आग लगाने की कोशिश की बात भी सामने आई है। तोड़फोड़ में तीन यात्री घायल हो गए। वहीं यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर मौके से भाग निकले। यात्रियों को दूसरे वाहनों के माध्यम से पुलिस ने उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया। गोरखपुर डिपो के बस चालक सतीश की तहरीर पर मटसेना थाना पुलिस ने 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
घटनाक्रम शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मटसेना थाना क्षेत्र से गुजर रहे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित किलोमीटर 43 का है। सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे युवा सुबह करीब पांच बजे एक्सप्रेस वे पर दौड़ लगाने के लिए पहुंचे थे। तभी उन्होंने 43 किलोमीटर पर रखे प्लास्टिक के डिवाइडरों को एक्सप्रेस वे पर रखकर जाम लगा दिया। इससे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई। दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। वाहन चालक कुछ समझ पाते तब तक युवाओं ने लाठी डंडे और लोहे के पाइपों से रोडवेज बसों को तोड़ना शुरू कर दिए। बसों में सवार यात्रियों को उतरने तक का मौका नहीं मिल सका और उनमें चीख पुकार मच गई। उपद्रवी करीब आधा घंटे तक एक्सप्रेस वे पर हंगामा और बसों में तोड़फोड़ करते रहे। सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के साथ सीओ सदर हीरालाल कनौजिया और एसडीएम सदर मनोज कुमार के साथ थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडेय, थानाध्यक्ष नसीरपुर गगन गौड़ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस फोर्स को देख हमलावर युवक मौके से भाग गए। एसपी देहात बोले, अग्निपथ योजना के विरोध में युवा एक्सप्रेस वे पर उतरे थे। उन्होंने पथराव कर बसों में तोड़फोड़ की है।
विज्ञापन

इस मामले में गोरखपुर डिपो के बस चालक सतीश की तहरीर पर मटसेना थाना पुलिस ने 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार दोपहर को रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चनौरा के समीप युवा राष्ट्रीय ध्वज लेकर कोटला-फारिहा मार्ग पर पहुंच गए। युवाओं ने ईंट पत्थर रखकर मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख युवा भाग गए। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा बोले, युवा जाम लगाने का प्रयास कर रहे थे। तभी पुलिस को सूचना मिल गई। उन्हें समझाकर भेज दिया

टूंडला प्रतिनिधि के अनुसार, सेना भर्ती की नई योजना के विरोध में 11 बजे टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में युवा मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे और प्रदर्शन किया। वाहनों को रोकने की कोशिश भी की। सूचना पर टूंडला के थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। सीओ टूंडला हरिमोहन सिंह बोले, अचानक काफी संख्या में युवा मुंह पर कपड़ा बांधकर अग्निपथ योजन के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए टोल प्लाजा के समीप एकत्रित हुए थे। वे हाईवे पर जाम लगा पाते उससे पूर्व फोर्स पहुंच गया था। उन्हें समझा-बुझाकर हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed