फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest against waterlogging in streets and homes.

Agra News: गलियों और घरों में पानी भरने के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 19 Jul 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Protest against waterlogging in streets and homes.
बाह: नगला दलेल में जल भराव के विरोध में आजाद समाज पार्टी का तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन - फोटो : Archive
बाह। नगला दलेल गांव के तालाब का पानी गलियों और घरों में भरने से परेशान ग्रामीणों के साथ आजाद समाज पार्टी की नेत्री सरला सिंह गुर्जर ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं चरन देवी, कसूरी देवी, कुसमा, भूरी देवी, मालती का कहना था कि घर और गली में पानी भरा होने की बजह से छोटे बच्चों को पढ़ने नहीं भेज पा रहे हैं। पढ़ाई चौपट होने के साथ ही जल भराव से हादसे का खतरा बढ़ गया है। पिछली बार प्रदर्शन के बाद भी तालाब से पानी की निकासी और सफाई न होने की बजह से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों को एसडीएम बाह विनोद कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। वहीं सरला सिंह गुर्जर ने समस्या के समाधान तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया है। प्रदर्शन के दौरान सुल्तान सिंह, ब्रह्मलाल, राजवीर सिंह, राकेश, पूरन सिंह, ज्ञान सिंह, हरिओम, रामअवतार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed