{"_id":"6acd5457627ab542110dd4a4","slug":"protest-against-upi-charges-agra-news-c-25-agr1067-1184043-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यूपीआई शुल्क के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यूपीआई शुल्क के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
आगरा। यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क के विरोध में सोमवार को समाजवादी व्यापार सभा सड़क पर उतरी। ताजगंज स्थित नंदा बाजार में ताली बजाकर विरोध-प्रदर्शन किया। बाजार में रैली निकालकर आक्रोश जताया। इस अतिरिक्त शुल्क को तत्काल प्रभाव से वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं आगरा मंडल प्रभारी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने यूपीआई शुल्क के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कर नीतियों से व्यापारी वर्ग पहले ही भारी दबाव में हैं। जीएसटी और आयकर के बाद अब डिजिटल लेनदेन पर एमडीआर शुल्क थोपना छोटे और मध्यम व्यापारियों की कमर तोड़ देगा। जिलाध्यक्ष संजीव पोरवाल ने सरकार की नीतियों को तानाशाही करार दिया। प्रदर्शन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता, इलियास सिद्दीकी, मनीष भारद्वाज, गिरीश सिंगल, संतोष, बबलू ठाकुर, डॉ. निशांत आदि ने विचार व्यक्त किए।