{"_id":"5bfea062bdec22414f578305","slug":"protest-against-breaking-of-aarti-site-of-danghati-temple-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरती स्थल तोड़ने के विरोध में बंद किए दानघाटी मंदिर के कपाट, सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरती स्थल तोड़ने के विरोध में बंद किए दानघाटी मंदिर के कपाट, सड़कों पर उतरे लोग
ब्यूरो, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
गोवर्धन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए चल रहे अभियान का बुधवार को बड़ा विरोध हुआ। सेवायत उस वक्त सड़कों पर उतर आए जब प्रशासन ने दानघाटी मंदिर के आरती स्थल के एक हिस्से को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
वे अफसरों से भी भिड़ गए और भड़के सेवायतों ने गोवर्धन के दानघाटी मंदिर और मानसी गंगा के मुखारबिंद मंदिर के कपाट बंद कर दिए। ऐसा पहली बार है जब इन प्रमुख मंदिरों के कपाट लंबे समय बंद रहे। हजारों भक्त गिरिराज जी के दर्शन भी नहीं कर सके। विरोध को देखते हुए फिलहाल अभियान को रोक दिया है।
विज्ञापन
एनजीटी ने गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए थे। इस आदेश पर प्रशासनिक टीम पिछले दो दिनों से गोवर्धन में अभियान चला रही है। दानघाटी मंदिर के सामने बने आरती स्थल को तोड़ने के लिए प्रशासन पहले नोटिस जारी कर चुका था।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर को भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी यहां पहुंच गए और आरती स्थल का एक हिस्सा तोड़ दिया। इससे गुस्साए सेवायतों ने हंगामा शुरू कर दिया। सेवायत अफसरों से भिड़ गए। इन लोगों का कहना था कि आरती स्थल अतिक्रमण में है ही नहीं।
जब प्रशासन ने अभियान को नहीं रोका तो सेवायतों ने गोवर्धन के प्रमुख मंदिर दानघाटी और मानसी गंगा के मुखारबिंद मंदिर के कपाट बंद कर दिए। हरगोकुल मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए थे। दोपहर को 1 बजे मंदिरों के कपाट बंद किए गए जो देर शाम तक बंद ही थे।
दूरदराज से गिरिराज जी के दर्शन को आए लोग निराश होकर लौटे। यह पहली बार हुआ है जब गोवर्धन के प्रमुख मंदिरों के कपाट सारा दिन बंद रहे हों। बढ़ते विरोध को देख प्रशासन ने भी अभियान को रोक दिया था। गोवर्धन थाने में बैठकर अधिकारी अगली रणनीति बना रहे हैं।