फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protection plate launching completed, five trains affected

Agra News: प्रोटेक्शन प्लेट लॉन्चिंग पूरी, पांच ट्रेनें प्रभावित

Tue, 13 May 2025 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 13 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Protection plate launching completed, five trains affected
सहावर गेट क्रा​सिंग प्लेट लॉचिंग कार्य के दौरान कार्य करते रेलवे टीआरडी कर्मी ।
कासगंज। सहावर गेट क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन अंडरपास पर सोमवार को प्रोटेक्शन प्लेट लॉन्चिंग कार्य पूरा हो गया। इस दौरान ब्लॉक लिया गया था, हालांकि अधिक समय लगने पर पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित हु । इससे यात्रियों को गर्मी में परेशानी हुई। रेलवे सहावर गेट क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण चल रहा है। सोमवार को अंडरपास पर प्रोटेक्शन प्लेट लगाने का कार्य सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक ब्लॉक लिया। सुबह 9:30 बजे तक यह कार्य पूरा हुआ। इस दौरान कासगंज से लालकुआं की ओर जाने वाली ट्रेन को कासगंज सिटी से रवाना किया। ट्रेन संख्या 55343 फर्रुखाबाद-कासगंज को बधारी कला पर 1 घंटा 30 मिनट खड़ी रही। ट्रेन संख्या 55333 कासगंज-आगरा फोर्ट के लिए 1 घंटा 30 मिनट देरी से रवाना हुई। ट्रेन संख्या 05062 टनकपुर -मथुरा जंक्शन को 30 मिनट तक कासगंज सिटी रेलवे स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन संख्या 55327 कासगंज-बरेली 2 घंटा 30 मिनट देरी से बरेली के लिए जंक्शन से रवाना हुई। ट्रेन संख्या 15040 कासगंज-अनवरगंज 1 घंटा 07 मिनट लेट हुई। ट्रेनों के लेट हो जाने से गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रेल यात्री अमरेश कुमार, राजकुमार, सुरेश चंद्र, मुनीश कुमार, मिथलेश कुमार ने बताया वह दरियावगंज से आगरा शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे है। बधारी कलां पर ट्रेन खड़ी रही। गर्मी में बच्चों के लिए पानी पीने के लिए काफी परेशानी हुई। वहीं, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत हुई। वर्जन: -
विज्ञापन

सहावर गेट क्रॉसिंग पर अंडरपास पर प्रोटेक्शन प्लेट लॉन्चिंग लगाने का कार्य पूरा कर लिया है। इसके बाद ट्रेनों पूर्ववत चलाया गया। -एसके पांडेय,एईएन मथुरा छावनी
विज्ञापन

वर्जन: -
सहावर गेट क्रॉसिंग पर अंडरपास पर प्रोटेक्शन प्लेट लॉन्चिंग लगाने का कार्य पूरा कर लिया है। इसके बाद ट्रेनों पूर्ववत चलाया गया। -एसके पांडेय,एईएन मथुरा छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed