{"_id":"68d0c2c3d48d954d3e0a215c","slug":"protect-your-spine-wrong-sitting-posture-causes-pain-relief-via-endoscopic-spine-surgery-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जान लें ऑफिस में कुर्सी पर बैठने का सही तरीका...कहीं टेढ़ी न हो जाए रीढ़ की हड्डी, करानी पड़ जाएगी सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जान लें ऑफिस में कुर्सी पर बैठने का सही तरीका...कहीं टेढ़ी न हो जाए रीढ़ की हड्डी, करानी पड़ जाएगी सर्जरी
Mon, 22 Sep 2025 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:00 AM IST
सार
ऑफिस में घंटों काम करते हुए यदि आप तरीके से नहीं बैठ पा रहे हैं, तो ये बड़ा खतरा है। इस वजह से रीढ़ की हड्डी टेढ़ी पड़ सकती है।
विज्ञापन
खराब पॉश्चर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
घंटों और आढ़े-तिरछे बैठने से रीढ़ की हड्डी में विकार बन रहे हैं। दर्द होने के साथ टेढ़ीमेढ़ी हो रही हैं। गर्दन में भी दर्द हो रहा है। खून का थक्का जमने पर एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी करनी पड़ रही है। अमेरिका के साउथ कैरोलिना स्पाइन सेंटर में इस तकनीक के बारे में चिकित्सकों को प्रशिक्षित करने वाले स्पाइन सर्जन डॉ. देवाशीष शर्मा को रोटरी क्लब और आईएमए ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रतापपुरा स्थित अस्पताल में स्पाइन सर्जन डॉ. देवाशीष शर्मा ने बताया कि सही ढंग से नहीं बैठने पर युवाओं में रीढ़ की हड्डी, कमर और गर्दन में दर्द की परेशानी बढ़ रही है। कई बार रीढ़ की हड्डी की नस में खून के थक्के भी जम जाते हैं। इसमें एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी से बिना चीरफाड़ के सूक्ष्म छिद्र के जरिये थक्के हटा दिए जाते हैं। मरीज को बेहाेश करने और रक्त चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ती। मरीज में चेतना होने से पैरालाइज का खतरा भी नहीं है। कार्यक्रम में आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक शिरोमणि, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. डीवी शर्मा, रोटरी क्लब ऑफ ताज सिटी के अध्यक्ष समीर राना, अमरीश पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बचाव के उपाय
खराब पॉश्चर से बचना चाहते हैं? कुछ आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं! ऑफिस में एर्गोनॉमिक कुर्सी और डेस्क चुनें, और स्क्रीन को आंखों के लेवल पर रखें ताकि आपकी रीढ़ पर जोर न पड़े। रोजाना 20-30 मिनट स्ट्रेचिंग करें या कैट-काउ और चाइल्ड पोज जैसे योग आसनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, ये आपके पॉश्चर को दुरुस्त रखेंगे। हर घंटे चेक करें कि आप कैसे बैठे या खड़े हो रहे हैं। ऑफिस में काम करते समय कंधों को पीछे रखें और रीढ़ को सीधी रखें। अगर दर्द या तकलीफ बार-बार हो, तो बिना देर किए फिजियोथेरेपिस्ट से मिलें।