फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prostitution in the hotel, four arrested including the operator

होटल में देह व्यापार, संचालक सहित चार गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Prostitution in the hotel, four arrested including the operator
आगरा। ताजगंज के बसई स्थित होटल द भारत गेस्ट हाउस में शुक्रवार सुबह पुलिस ने देह व्यापार पकड़ लिया। इस दौरान संचालक , एजेंट, ग्राहक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीओ सदर राजीव कुमार के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि द भारत गेस्ट हाउस में देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर सुबह तकरीबन 7:40 बजे थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान होटल से फतेहाबाद के गांव सबोरे निवासी धीरज सिंह, इरादतनगर निवासी वासदेव, ओमप्रकाश और एक महिला को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि होटल का संचालक धीरज सिंह है। उसने पूछताछ में बताया कि गेस्ट हाउस किराये पर लिया है। काफी समय से होटल नहीं चल रहा है। इस कारण देह व्यापार करा रहा था। एजेंट वासदेव लड़कियां लेकर आता है, जिनसे वैश्यावृत्ति कराई जाती है। लड़कियों का विवरण रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जाता है। उनकी आईडी भी नहीं ली जाती है। एक से दो घंटे के लिए ग्राहकों को कमरा दिया जाता है। लड़कियों को रकम दी जाती है। यह काम काफी समय से कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

द भारत गेस्ट हाउस तीन मंजिला है। इसमें भूतल, प्रथम और द्वितीय तल हैं। पुलिस ने छापे के बाद एक-एक कमरे की तलाशी ली। इस दौरान कमरा नंबर 107 में महिला और युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। युवक ने अपना नाम ओमप्रकाश बताया। पुलिस की पूछताछ में कहा कि संचालक ने होटल में आने पर 800 रुपये लिए थे। इसमें से 300 रुपये होटल के कमरे में दो घंटे रुकने के थे, जबकि 500 रुपये महिला को देने के लिए बताए थे। रजिस्टर चेक किया गया। इसमें कोई एंट्री नहीं थी।
एजेंट वासदेव अर्थिक रूप से कमजोर युवतियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाता है। उन्हें रुपयों का लालच देता है। पकड़ी गई महिला भी आर्थिक रूप से परेशान थी। अब पुलिस यह पता कर रही है कि आरोपी वासदेव कब से और कहां से लड़कियों को ला रहा है। उसके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं। इसके लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

शहर के होटल में देह व्यापार का मामला पकड़े जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। सिकंदरा, न्यू आगरा, ताजगंज क्षेत्र के होटल में देह व्यापार के बड़े रैकेट पकड़े जा चुके हैं। होटलों में कार्रवाई के बाद फिर से नाम बदलकर यह काम शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed