फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Proposal for part time PhD for teachers has been sent to Raj Bhavan

शिक्षकों के लिए पार्ट टाइम पीएचडी का प्रस्ताव राजभवन भेजा गया है

Sat, 05 Feb 2022 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Proposal for part time PhD for teachers has been sent to Raj Bhavan
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को बृहस्पति भवन में प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक से मुलाकात की। औटा के पदाधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए पार्ट टाइम पीएचडी कराने का प्रस्ताव राजभवन को भेज दिया गया है। कुलाधिपति की संस्तुति के बाद इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के वेब पोर्टल में टीचर्स ग्रीवांश सेल बनाया जाएगा। इसमें शिक्षकों के पदोन्नति आदि के मामलों को कॉलेज विकास परिषद के माध्यम से निस्तारित कराया जाएगा। एवी कॉलेज, अलीगढ़ के शिक्षकों की प्रोन्नति की फाइनल को निदेशालय भेजे जाने का निर्देश दिया। प्रभारी कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से संचालित गतिविधियों और कार्योँ में इसी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों से कार्य लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में औटा के महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा, उपाध्यक्ष डॉ. अनुराधा गुप्ता, संयुक्त सचिव डॉ. शशिकांत पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. गौरव कौशिक व डॉ. अनुराग पालीवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed