फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   property dealer was stabbed to death in Agra

UP: आगरा में  प्रापर्टी डीलर की हत्या, बीच सड़क पर रोका; फिर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर मार डाला

Thu, 02 May 2024 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 May 2024 08:57 AM IST
सार

आगरा में प्रापर्टी डीलर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। 


 

विज्ञापन
property dealer was stabbed to death in Agra
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  गुतिला मोड़ (ताजगंज) पर बुधवार रात प्रापर्टी डीलर विश्वदीप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह स्कूटर से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के दो युवकों ने अपने चार साथियों के साथ रोक लिया। युवकों पर प्रापर्टी डीलर के रुपये निकल रहे थे। तगादा करने पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। इलाज के दौरान विश्वदीप की मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

 

बरौली अहीर निवासी विश्वदीप यादव (40) अपने चाचा रमाकांत के साथ जमीनों की खरीद फरोख्त करते थे। बुधवार सुबह वह बरौली अहीर स्थित साइट पर आए थे। वहां पर भूखंड काटने का काम चल रहा था। रात करीब 7:30 बजे वह स्कूटर से घर लौट रहे थे। आरोप है कि गुतिला मोड़ पर एक खोखे के पास गांव के ही मनोज, उसके भाई दुर्गेश और वैशाली ने रोक लिया। उन पर विश्वदीप के रुपये निकल रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वदीप ने मनोज आदि से रुपये मांगे तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि मनोज और दुर्गेश ने विश्वदीप को जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद चाकू से प्रहार किए। सीने पर भी चाकू मारा। विश्वदीप लहूलुहान हो गया। दिल के पास भी चाकू लगा। घटना के बाद लोग जुट गए। मगर, कोई बीचबचाव नहीं कर सका। आरोपी भाग गए।
 
विज्ञापन

जानकारी पर मृतक के परिजन आ गए। वह विश्वदीप को शमसाबाद रोड स्थित जीआर हाॅस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। एसीपी सदर पियूष कांत राय ने बताया कि अत्यधिक खून बहने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हत्या के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है।

परिवार में मचा कोहराम
वारदात से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक विश्वदीप की नौ साल की बेटी अर्चिता और 8 साल की नव्या है। उनके सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed