फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Property dealer shot dead in Firozabad for Land Crime News

फिरोजाबादः छह बीघा जमीन के लिए प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Thu, 29 Aug 2019 10:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 29 Aug 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
Property dealer shot dead in Firozabad for Land Crime News
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सिक्सलेन के किनारे स्थित छह बीघा जमीन प्रापर्टी डीलर अनूप यादव उर्फ कल्ला की जान की दुश्मन बन गई। मृतक के भाई की ओर से दी तहरीर पर लेखपाल अवधेश यादव सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में आरोपियों की तलाश में दबिश दी। लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका। 
विज्ञापन


थाना नारखी के कपावली निवासी अनूप यादव उर्फ कल्ला (40) प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। उसके साथ गांव के देवेंद्र यादव, शिवा, रामकिशन उर्फ टीटू, हरिभान सिंह, नगला अमान निवासी प्रवीन, थाना लाइनपार ढोलपुरा निवासी अवधेश यादव लेखपाल भी शामिल थे। 
विज्ञापन


मृतक अनूप के भाई अनिल ने बताया कि ढाई वर्ष पूर्व अनूप ने गांव के भूरी सिंह प्रजापति से छह बीघा भूमि का सौदा 85 लाख में तय किया था। 20 लाख रुपया एडवांस में भूरी सिंह प्रजापति को दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अनिल ने बताया अवधेश लेखपाल उस भूमि को खुद खरीदना चाहते थे। इसी बात को लेकर मार्च 2017 में अनूप यादव एवं लेखपाल की तरफ से मध्यस्थता कर रहे देवेंद्र से विवाद होने के साथ फायरिंग हुई थी। लेकिन तब मामला शांत हो गया था। 

लेखपाल अवधेश ने अनूप से वायदा किया था कि जमीन के एडवांस दिए बीस लाख रुपये वह वापस करेगा। बीच-बीच में इसे लेकर पंचायत भी होती रही। एडवांस में दिए पैसे वापस लेने के लिए अनूप बुधवार को लेखपाल अवधेश के घर गया था।

बताते हैं कि इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। अनूप ढोलपुरा से अपने गांव कपावली लौट आया। अनिल ने बताया कि बुधवार रात साढे़ आठ बजे उसके भाई अनूप की हत्या कर दी गई। 
 

थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर अनूप की हत्या में भाई की तहरीर पर गांव के देवेंद्र यादव, शिवा, रामकिशन उर्फ टीटू, हरिभान सिंह और नगला अमान निवासी प्रवीन, ढोलपुरा के निवासी अवधेश के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed