फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Promotion Process Begins for Sanitation Workers in Agra Municipal Corporation

UP: 44 साल बाद सफाईकर्मियों की पदोन्नति का रास्ता साफ, आगरा नगर निगम तैयार कर रहा वरिष्ठता सूची

Fri, 09 Jan 2026 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jan 2026 10:04 AM IST
सार

आगरा नगर निगम के सफाई कर्मियों की पदोन्नति के लिए सूची तैयार होगी।  नगर निगम अधिकारियों को शासनादेश उपलब्ध कराए गए हैं।
 

विज्ञापन
Promotion Process Begins for Sanitation Workers in Agra Municipal Corporation
आगरा नगर निगम

विस्तार

आगरा नगर निगम के सफाईकर्मियों की 44 साल से रुकी पदोन्नति के लिए नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों ने अन्य जनपदों में पदोन्नति का शासनादेश देकर पदोन्नति की मांग की है। 
विज्ञापन


विनोद इलाहाबादी ने बताया कि नगर निगम अधिकारियों को शासनादेश उपलब्ध करा दिए हैं। सेनेटरी सुपरवाइजरों के पदों पर पदोन्नति के लिए वरिष्ठ सफाई कर्मचारियों व कार्यवाहक सेनेटरी सुपरवाइजरों की वरिष्ठता सूची अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार के निर्देश पर जोनल सेनेटरी अधिकारी तैयार करेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश सफाई कामगार संगठन और स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश की पहल पर 44 साल के बाद यह पदोन्नति होगी। इस दौरान श्याम कुमार करुणेश, मोहन गुलज़ार, रेशम सिंह चाहर, मनीष चौहान, मोना करुणेश, सोनू चौहान, संजू चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed