{"_id":"61acff05c5e9ac4c5c5034b6","slug":"progress-of-ots-scheme-mainpuri-news-agr516926882","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलिंग की प्रतिदिन समीक्षा करें एसडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलिंग की प्रतिदिन समीक्षा करें एसडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुुरी। रविवार को अधिशासी अभियंता (द्वितीय) आशीष गुप्ता ने उपकेंद्र मंछना पर उप खंड अधिकारी, अवर अभियंता और लाइन स्टाफ से वार्ता की। उन्होंने कहा कि ओटीएस योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति संतोषजनक नहीं है। ऐसे में कम प्रगति वाले संविदाकर्मियों को चेतावनी जारी करने के लिए कहा। 50 हजार से अधिक के बकाएदारों से अवर अभियंता और एक लाख से अधिक के बकाएदारों से उप खंड अधिकारी को स्वयं संपर्क करने के लिए कहा।
अधिशासी अभियंता ने उपकेंद्र मंछना पर उप खंड अधिकारी एंद्र कुमार शर्मा की मौजूदगी में उपकेंद्र जागीर, मंछना, पतारा, बख्तपुर, सिविल लाइन ग्रामीण और औंग के लाइन स्टाफ और मीटर रीडर्स से बात की। उन्होंने सही और समय से बिलिंग के निर्देश दिए, कहा कि गलत बिलिंग की शिकायतों में कमी लाएं। सही और समय से बिलिंग की जाए। अगर गड़बड़ी है तो संबंधित मीटर रीडर पर एफआईआर दर्ज कराएं। उप खंड अधिकारी को नियमित बिलिंग की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
----
बड़े दस बकाएदारों के नाम सार्वजनिक स्थलों पर करें चस्पा
अधिशासी अभियंता (प्रथम) मागेंद्र कुमार अग्रवाल ने रविवार को उप खंड अधिकारी पदम गर्ग और मुन्नीलाल गुप्ता से वार्ता की। कहा कि मैनपुरी शहर के टॉप दस बकाएदारों पर 30 लाख रुपये का बिल बकाया है। 15 दिसंबर तक अगर वे बिल जमा नहीं करते हैं तो उनके नाम सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कर दिए जाएं।