फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Programs will be held in memory of Lata Mangeshkar and Birju Maharaj in Taj Mahotsav Agra

ताज महोत्सव: आगरा में हरिहरन बिखेरेंगे आवाज का जादू, लता मंगेशकर और बिरजू महाराज की याद में होंगे कार्यक्रम

Sun, 13 Mar 2022 01:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 01:38 PM IST
सार

आगरा में दो साल बाद ताज महोत्सव का आयोजन हो रहा है। ताजमहल के पास शिल्पग्राम में  20 से 29 मार्च तक शिल्प, कला और संस्कृति का संगम होगा। कार्यक्रमों में बॉलीवुड के गायक अपनी आवाज से जादू बिखरेंगे। 

विज्ञापन
Programs will be held in memory of Lata Mangeshkar and Birju Maharaj in Taj Mahotsav Agra
शिल्पग्राम में होंगे कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 20 मार्च से शुरू होने वाले ताज महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में हैं। इस बार शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर की आवाज का जादू बिखरेगा तो उभरते गायक अमित मिश्रा भी सुर सजाएंगे। बॉलीवुड नाइट में बी. पराक धमाल मचाएंगे। आगरा किले में असलम साबरी की कव्वालियां गूंजेंगी। दिवंगत लता मंगेशकर और बिरजू महाराज हरिहरन याद में कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन


ताज महोत्सव 20 से 29 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इसके कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। महोत्सव में भारत रत्न लता मंगेशकर, पं. बिरजू महाराज, ऋषि कपूर और बप्पी लहरी को याद किया जाएगा। शुरुआत पं. बिरजू महाराज को समर्पित पं. जयकिशन महाराज की प्रस्तुति से होगी। 23 मार्च की शाम लता मंगेशकर, ऋषि कपूर व बप्पी लहरी को समर्पित रहेगी। उपनिदेशक पर्यटन राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि ताज महोत्सव में होने वाले लगभग सभी कार्यक्रम फाइनल हो चुके हैं। 

विज्ञापन

शिल्पग्राम में ये होंगे कार्यक्रम

  • 20 मार्च पं. बिरजू महाराज को समर्पित प्रस्तुति पं. जयकिशन महाराज द्वारा। बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा।
  • 21 मार्च श्रेय खन्ना डांस ग्रुप (अमेरिका गाट टैलेंट), कबीर कैफे बैंड।
  • 22 मार्च कामेडी नाइट में सुनील पाल, राजन श्रीवास्तव, एहसान कुरैशी
  • 23 मार्च ट्रिब्यूट टू लता मंगेशकर, ऋषि कपूर व बप्पी लहरी, संजीवनी भेलांदे दिवाकर (सारेगामा), संदीप बत्रा (इंडियन आइडल), प्रियंका वैद्य (सारेगामा)।
  • 24 मार्च फोक नाइट।
  • 25 मार्च स्वराग बैंड।
  • 26 मार्च ए. हरिहरन का भजन व गजल गायन।
  • 27 मार्च सितारे आगरा के।
  • 28 मार्च सचिन शर्मा एवं निष्ठा शर्मा (रियलिटी स्टार)।
  • 29 मार्च बॉलीवुड नाइट में बी. पराक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed