फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Programs held at many places including the city regarding Ram Navami

Agra News: राम नवमी को लेकर शहर सहित कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम

Thu, 18 Apr 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Programs held at many places including the city regarding Ram Navami
मैनपुरी किशनी कुरावली। रामनवमी को लेकर बृहस्पतिवार को जिले के कई इलाकों में भंडारा व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। लोगों ने पूजा-पाठ के साथ भक्तों को भोजन वितरित किया।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड पर आयेाजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां अरुण तोमर, सतेंद्र सिंह गौर, अरविंद तोमर, राजीव तोमर, उदयवीर राठौर, रामभान तोमर, जयदीप चौहान आदि का सराहनीय योगदान रहा। कुरावली के मोहल्ला कानूनगोयान स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। किशनी के नगला करनाई स्थित राम जानकी मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मदिन बड़े ही श्रद्धाभाव प्रेम और उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

भगवान श्री राम के बाल रूप की पूजा कर उनके जन्मोत्सव को मनाने के लिए हैदराबाद, कन्नौज, इटावा, दिल्ली, लखनऊ और मध्यप्रदेश के कई शहरों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। पूजा पाठ के कार्यक्रम को सीतापुर से आए पंडित शिवम मिश्रा ने वेदमंत्रों के साथ पूरा कराया। इस दौरान नीतीश दुबे, रमाकांत तिवारी, गोविंद तिवारी, अनिरुद्ध दुबे, अतुल दुबे, सुभाष मिश्रा, देवेश दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed