{"_id":"600dbb388ebc3e33865e3864","slug":"programme-in-kasganj-on-up-foundation-day-kasganj-news-agr4778779171","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर हो रहा देश और प्रदेश, लगातार हो रहा विकास- राजवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर हो रहा देश और प्रदेश, लगातार हो रहा विकास- राजवीर सिंह
विज्ञापन
कासगंज में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिला उद्यमी को दस लाख रुपये के ऋण क
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर हो रहा है। पीएम मोदी और सीएम योगी देश और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं। यूपी का यह जिला विकास कार्यों के बल पर अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। हर गांव में विकास कार्य हो रहे हैं। जिले में बेटियों के जन्म, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा की योजनाओं पर अच्छा कार्य हो रहा है। मातृशक्ति अपने परिवार और बच्चों को अच्छे संस्कार दें।
सांसद राजवीर सिंह उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में अलीगढ़ के कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। जनपद के विकास कार्य सराहे जा रहे हैं। इस मौके पर हम सभी को प्रण लेना चाहिए कि अच्छे कार्य करेंगे और राष्ट्र निर्माण में बेहतर योगदान देंगे। डीएम सीपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आत्म निर्भर बन रहा है।
लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह व अन्य योजनाओं के माध्यम से योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। जिले में टीम भावना से लगातार सफलता मिल रही है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि बेटियां मन लगाकर पढ़े व अपना व देश का भविष्य उज्जवल बनाएं। अमांपुर के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिला तरक्की की ओर है। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर पुलिस विशेष कार्य कर रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान कन्या दिवस सम्मान समारोह में बालिकाओं सम्मानित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजयना व अन्य योजनाओं के पात्रों को लाभ दिया गया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
इन्हें मिला सम्मान
वर्ष 2020 की इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद टॉप करने वाली छात्रा खुशबू साहू को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा हाईस्कूल व इंटर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 5-5 हजार रुपये, शील्ड व प्रमाण पत्र दिया गया।
अन्य योजनाओं से हुए लाभान्वित
जिला उद्योग केंद्र द्वारा रेखा गोस्वामी को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति का पत्र दिया गया। 20 महिला स्वयं सहायता समूहों को 1-1 लाख रुपये के रिवॉल्विंग फंड के स्वीकृति पत्र दिए गए। दूध का अच्छा उत्पादन करने वाले हरिओम शर्मा को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। 8 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिलें और व्हील चेयर दी गईं। दौड़ एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता की 5 विजेता छात्राओं को छात्रवृति स्वीकृति पत्र पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए।

कासगंज में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते सां- फोटो : KASGANJ