फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   program held on shaheed diwas

मैनपुरी: शहीदों की बदौलत खुली हवा में ले रहे सांस

Sat, 30 Jan 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
program held on shaheed diwas
बेवर शहीद मेले में शहीद परिजन सम्मान समारोह में मौजूद शहीदों के परिजन व अतिथिगण - फोटो : MAINPURI
बेवर। शहीद दिवस पर विकसित समाज सेवा समिति ने 30 शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। समिति की ओर से क्षेत्र के शहीद स्थलों से रज कलश यात्रा निकालकर शहीद मेला के मंच पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार ने कहा शहीदों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करना हम सबकी जिम्मेदारी है। सीओ भोगांव अमर बहादुर ने कहा व्यक्ति की पहचान उसके कर्मों से होती है। शहीदों ने देश को आजाद कराने में अपना बलिदान दिया। यह देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। सीओ ने कार्यक्रम आयोजकों से ऐसे शहीद परिजनों की सूची ली जो अकेले जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन

ताकि जब भी उनके गांव क्षेत्र में जाना हो तो उनसे भेंट कर उन्हें एहसास कराया जा सके कि वह अकेले नहीं हैं। रज कलश यात्रा शहीद स्मारक, नगर पंचायत स्थित गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देकर शहीद मेला मंच पर पहुंची। चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया, रजनीश यादव, सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह चौहान, सुभाष आचार्य, यांश कुमार, धर्मेंद्र अज्ञानी, उमेश यादव, रामजी भारद्वाज, सत्येंद्र पाल, लला दुबे, मनमोहन शाक्य, यशपाल यादव, रामदीन सिंह, कैप्टन श्याम मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको किया सम्मानित
सूरजमुखी गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, अजय कुमार, अनिल गुप्ता, मोमिना बेगम, वेदाराम यादव, सचिन कुमार, नेम सिंह, अभिषेक, प्रदीप कुमार, श्रवण कुमार, मीना देवी, रानू सिंह, बिट्टू देवी, कांति देवी, राजन, नवीन कुमार, राधेश्याम मिश्रा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed