फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Profile of a girl stolen from a wedding site in agra

Agra News: शादी वाली साइट से युवती की प्रोफाइल चोरी कर साइबर अपराधियों ने कर दिया बड़ा कांड, जानें मामला

Sun, 14 Aug 2022 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 12:24 PM IST
सार

लोग शादी के लिए कॉल नहीं कर रहे थे, बल्कि दूसरे नाम से पुकारते थे। मना करने पर अश्लील बातें करने लगते। वह परेशान हो गईं। 
 

विज्ञापन
Profile of a girl stolen from a wedding site in agra
man demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा की एक युवती को शादी कराने वाली साइट पर पंजीकरण कराना भारी पड़ गया। युवती की प्रोफाइल से फोटो और अन्य जानकारी लेकर नई प्रोफाइल बना दी गई। अब उनके पास अनजान लोग फोन कर अश्लील बातें कर रहे हैं। इस मामले में युवती ने सीओ सदर से शिकायत की, जिसके बाद मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है।

विज्ञापन

 प्राइवेट कंपनी में अधिकारी है युवती 

मामला सदर थाना क्षेत्र की युवती का है। वह एक प्राइवेट कंपनी में अधिकारी हैं। अविवाहित हैं। उन्होंने दो महीने पहले शादी कराने वाली वेबसाइट पर पंजीकरण कराया था। कई जानकारी साझा की थी। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर अनजान लोगों के फोन आने लगे। लोग शादी के लिए कॉल नहीं कर रहे थे, बल्कि दूसरे नाम से पुकारते थे। मना करने पर अश्लील बातें करने लगते। वह परेशान हो गईं। 

विज्ञापन

बना दी गई नई प्रोफाइल 

इसके बाद युवती ने मामले में छानबीन शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद पता चला कि उसके साथ किसी ने बड़ी शरारत की है। उसका नंबर और फोटो लगाकर एक नई प्रोफाइल साइबर अपराधियों ने बना दी है। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत सीओ सदर से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के आदेश 

सीओ सदर के पास पहुंची युवती ने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया, जिसके बाद इस मामले में जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। सीओ सदर ने बताया कि साइबर सेल को जांच दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed