फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   process of second corridor of Agra Metro has been speeded up Work on elevated track will start soon

आगरा मेट्रो: दूसरे कॉरिडोर की प्रक्रिया तेज, दिसंबर में शुरू हो जाएगा एलिवेटेड ट्रैक का कार्य

Thu, 28 Sep 2023 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 04:00 PM IST
सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके एलिवेटेड ट्रैक का काम दिसंबर माह से शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
process of second corridor of Agra Metro has been speeded up Work on elevated track will start soon
आगरा मेट्रो का डिपो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मेट्रो ट्रेन के दूसरे कॉरिडोर के एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य दिसंबर में शुरू हो जाएगा। अक्टूबर में इसका टेंडर होगा। शासन स्तर से भूमिगत स्टेशन के लिए कोई दिशा-निर्देश नहीं आने पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर की प्रक्रिया तेज कर दी है।

विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। ये एलिवेटेड है और इसकी दूरी करीब 15 किमी है। इसमें आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुर, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति और कालिंदी विहार है। जरूरत पर सुभाष पार्क में भी स्टेशन बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: चंबल की धारा में चार महीने में तीसरी बार फंसी यात्रियों की जान, पहले की घटनाओं से सबक लिया न कोई एक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों की मांग पर भूमिगत मेट्रो के लिए एमजी रोड पर बने प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत और संजय प्लेस के लिए अतिरिक्त 1400 करोड़ रुपये खर्च का ब्योरा बताकर शासन को भेजा गया था। अभी तक शासन ने इसमें कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। ऐसे में तय डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के तहत दूसरे कॉरिडोर का अक्तूबर में टेंडर और दिसंबर में कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed