{"_id":"5d0cdbdb8ebc3e1db739ec1e","slug":"problem-agra-news-agr392418671","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवित महिला को परिवार रजिस्टर में दिखाया मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवित महिला को परिवार रजिस्टर में दिखाया मृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पंचायत सचिव ने एक जीवित महिला को परिवार रजिस्टर में मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी तब हुई जब महिला की पुत्री ने परिवार रजिस्टर की नकल मांगी। मामला खुलने के बाद डीएम से मामले की शिकायत की गई है। विकास खंड घिरोर के गांव विघरई निवासी नंदकिशोर कश्यप की पुत्री अनुप्रिया ने डीएम से शिकायत की है। इसमें उन्होंने सचिव विघरई पर आरोप लगाया है कि गांव निवासी विजय कुमार ने सचिव से सांठगांठ कर उनकी मां कमला देवी को परिवार रजिस्टर में मृत दर्ज करा दिया, जबकि वे जीवित हैं।
इतना ही नहीं विजय कुमार का नाम उनके दत्तक पुत्र के रूप में भी दर्ज करा दिया गया। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब उन्होंने पिता नंदकिशोर कश्यप की मृत्यु के बाद प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया। शिकायत के साथ उन्होंने परिवार रजिस्टर की प्रति भी संलग्न की है। उन्होंने बताया कि वे कई दिनों से अपने पिता के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए भी परेशान हो रही हैं, लेकिन जानबूझ कर इसके लिए भी परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सचिव और विजय कुमार पर धोखाधड़ी करने के आरोप में कार्रवाई करने के साथ ही परिवार रजिस्टर में सही प्रविष्टि दर्ज कराने की मांग की है।