फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   priyanka gandhi wrote letter to cm yogi adityanath for girl security navodaya girl death

नवोदय छात्रा मौत मामले में प्रियंका गांधी ने लिखा सीएम योगी को पत्र, जल्द कार्रवाई की मांग

Sun, 01 Dec 2019 09:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Dec 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi wrote letter to cm yogi adityanath for girl security navodaya girl death
प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा मुख्यमंत्री योगी को पत्र - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद कांड के बाद एक बार फिर बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस बीच प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद की नवोदय छात्रा की मौत के मामले को उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। पत्र की एक प्रति छात्रा के परिजनों को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र 28 नवंबर को लिखा गया है। इसमें उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की घटना दिल दहला देने वाली है। प्रदेश की तमाम शिक्षण संस्थानों में पढ़ रही छात्राओं की सुरक्षा के लिहाज से और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना जरूरी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि घटना को दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक न आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और न ही जांच और अन्य कार्रवाई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तमाम बेटियों की सुरक्षा के लिए इस मामले में कार्रवाई होना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला 

भोगांव के नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में बने पूजा घर में 16 सितंबर की सुबह कक्षा 11 की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला था। विद्यालय प्रशासन के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन मामले को आत्महत्या बता रहा था, लेकिन परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। 

परिजनों ने सीबीआई जांच के लिए धरना दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने एसटीएफ जांच के आदेश दिए। परिजन जब इस पर नहीं माने तो प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। हालांकि अभी तक सीबीआई जांच की शुरुआत नहीं हुई है। 

मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विद्यालय की प्रधानाचार्या, वार्डन, एक छात्र व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों ने दुष्कर्म की भी संभावना जताई थी। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिले थे परिजनों से 

नवोदय विद्यालय में छात्रा की मौत मामले की गूंज दिल्ली तक सुनाई दी थी। विभिन्न संगठनों के साथ ही प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने परिजनों से मुलाकात की थी। परिजनों से मुलाकात करने के लिए प्रियंका गांधी को भी आना था।  

मृतक छात्रा के पिता का कहना है कि मैं बेटी को न्याय दिलाकर रहूंगा। सीबीआई जांच की सिफारिश तो हो गई, लेकिन अभी तक जांच शुरू नहीं हुई है। मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed