{"_id":"602fab72dab7e165cd22e51c","slug":"priyanka-gandhi-vadra-will-address-the-kisan-mahapanchayat-in-mathura-on-23-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: प्रियंका गांधी यमुना में लगाएंगी डुबकी, वृंदावन कुंभ में संतों से लेंगी आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: प्रियंका गांधी यमुना में लगाएंगी डुबकी, वृंदावन कुंभ में संतों से लेंगी आशीर्वाद
Sat, 20 Feb 2021 09:45 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Feb 2021 09:45 AM IST
सार
- प्रयागराज की तर्ज पर श्रीकृष्ण की नगरी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यमुना में डुबकी लगाएंगी। वह 23 फरवरी को मथुरा आ रही हैं। इस दौरान वह यमुना में स्नान कर ब्रज के मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन करेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने स्नान के बाद किया पूजन (प्रयागराज की तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रियंका गांधी वाड्रा 23 फरवरी को मथुरा में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। महापंचायत में जाने से पहले वह वृंदावन कुंभ में जाएंगी, वहां पर साधु-संतों से आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगी। इस दौरान वह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने भी जा सकती हैं। कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मथुरा के तीन धार्मिक स्थलों के नाम मांगे हैं, जिनमें वृंदावन का नाम सबसे ऊपर दिया गया है।
विज्ञापन
विगत दिनों प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंची थीं, जहां उन्होंने गंगा में स्नान किया था। इसे लेकर वह सोशल मीडिया पर छाई रहीं थीं। 23 फरवरी को मथुरा के पालीखेड़ा में किसानों के मुद्दे को लेकर वह किसान महापंचायत में हिस्सा लेंगी। प्रियंका गांधी के मथुरा आने से पहले कांग्रेस नेताओं से ब्रज के तीन धार्मिक स्थलों की जानकारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने तीन धर्मस्थलों के भेजे नाम
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ब्रज के धार्मिक स्थलों में सबसे ऊपर वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर, दूसरे पर कुंभ में यमुना स्नान और तीसरा नाम मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर का भेजा है। कांग्रेस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी को वृंदावन और वहां चल रहे कुंभ के बारे में सर्वाधिक जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
जिसके चलते प्रयागराज की तर्ज पर वृंदावन में यमुना किनारे चल रहे कुंभ में प्रियंका गांधी के यमुना में डुबकी लगाने की संभावना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव 23 फरवरी को किन धार्मिक स्थलों पर जा सकतीं, उनकी जानकारी मांगी थी, जोकि पार्टी द्वारा दे दी गई है। स्थानों का चयन प्रियंका गांधी को करना है।
प्रियंका गांधी के आने से पहले ही कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी की टीम संभावित स्थलों का दौरा कर चुकी है। इतना ही नहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखने वाली स्पेशल टीम भी गोपनीय तरीके से स्थलों का निरीक्षण कर चुकी है, टीम ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेज दी है।
प्रियंका गांधी के आने से पहले ही कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी की टीम संभावित स्थलों का दौरा कर चुकी है। इतना ही नहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखने वाली स्पेशल टीम भी गोपनीय तरीके से स्थलों का निरीक्षण कर चुकी है, टीम ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेज दी है।