फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyanka Gandhi Vadra Can Reach Fatehpur Sikri Border In Dispute Of Buses

कांग्रेस की बसों पर महाभारत, प्रियंका के आदेश पर 33 घंटे बाद वापस लौटीं 500 बसें

Wed, 20 May 2020 07:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 20 May 2020 07:07 PM IST
सार

  • पास न होने की वजह बताकर पुलिस ने बसों को आगरा की सीमा में घुसने नहीं दिया
  • आगरा से बैरियर मंगा कर हाईवे पर लगाए, गिरफ्तारी के लिए वज्र वाहन भी मंगाए

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra Can Reach Fatehpur Sikri Border In Dispute Of   Buses
पुलिस लाइन के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे भेजी गईं 500 बसें 33 घंटे बाद मंगलवार शाम पांच बजे वापस राजस्थान चली गईं। भरतपुर-आगरा सीमा पर खड़ी की गई इन बसों को आगरा के अफसरों ने अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पर महामारी एक्ट के तहत मुकदमा, गिरफ्तार नेताओं को पुलिस लाइन में रखा
विज्ञापन


उधर सोमवार शाम को गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, उपाध्यक्ष प्रदीप माथुर और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल शाम को कोर्ट से साढ़े चार बजे 20-20 हजार के निजी मुचलकों पर 16 जुलाई तक के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने लखनऊ के मामले में लल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पर कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया, वे जीप के आगे लेट गए। पुलिस ने उन्हें बलपूवर्क हटाया और लल्लू को ले गई। 
 

प्रियंका के आने की सूचना पर लगाई आरएएफ 
सुबह 11 बजे यह सूचना आई कि प्रियंका गांधी भरतपुर-आगरा सीमा पर पहुंच रही है। वह अफसरों से पूछेंगी कि बसों को क्यों रोका जा रहा है। इस पर आननफानन में सीमा पर आरएएफ को भी लगा दिया गया। देहात के रास्तों तक पर बैरियर लगा दिए गए।

महासचिव ने निर्देश दिया और वापस गईं बसें
ऊंचा नगला पहुंचे नेताओं को कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ने दोपहर साढ़े तीन बजे यह निर्देश भिजवा दिया था कि  अगर 30 मिनट में योगी सरकार बसों को अनुमति न दें तो चार बजे इन्हें वापस ले जाया जाए।

चार बजते ही नेताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से संपर्क किया। वहां से कहा गया कि अफसरों से एक बार फिर पूछ लो। उन्होंने ऐसा ही किया, अनुमति न मिलने पर पांच बजे बसें वापस हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed