फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyanka Gandhi Vadra and Rahul Gadhi Targets Modi and Yogi Government over Agra Paras Hospital Case

आगरा के श्री पारस अस्पताल का मामला: राहुल-प्रियंका ने सरकार को घेरा, पूछा- जिम्मेदार कौन ?

Wed, 09 Jun 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Jun 2021 12:19 AM IST
सार

आगरा के श्री पारस अस्पताल में ऑक्सीजन की मॉकड्रिल के मामले पर अब सियासत शुरू हो गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra and Rahul Gadhi Targets Modi and Yogi Government over Agra Paras Hospital Case
आगरा के पारस अस्पताल के मामले पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के श्री पारस अस्पताल में 26 अप्रैल को सुबह ऑक्सीजन बंद कर मॉकड्रिल की गई थी। उन भयावह पलों को बयान करते छह मिनट के चार वीडियो सोमवार को वायरल हुए। इसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, भाजपा शासन में ऑक्सीजन और मानवता दोनों की भारी कमी है। इस खतरनाक अपराध के जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र और प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने जो ट्वीट किया है, उसके अनुसार पीएम कहते हैं कि ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी। सीएम ने कहा ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं। कमी की अफवाह फैलाने वालों की संपत्ति जब्त होगी। मंत्री ने कहा कि मरीजों को जरूरत भर ऑक्सीजन दें। ज्यादा ऑक्सीजन न दें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर- आगरा के पारस अस्पताल का मामला: क्या है 22 मरीजों के दम घुटने का सच, यहां पढ़ें पूरी दास्तान

प्रियंका गांधी ने आगरा के अस्पताल का जिक्र करते हुए आगे लिखा, ऑक्सीजन खत्म थी। 22 मरीजों की ऑक्सीजन बंद करके मॉकड्रिल की। उन्होंने पूछा- जिम्मेदार कौन ? 
 

प्रशासन से शासन तक मचा हड़कंप 
श्री पारस अस्पताल का मामला अखबारों की सुर्खियां बनने के बाद जिला प्रशासन से लेकर शासन तक इस मामले में हड़कंप मचा है। पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जा रही है। आगरा की महफूज बचपन संस्था के समन्वयक नरेश पारस ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिख आरोपित चिकित्सक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है।

बता दें कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जब दूसरी लहर चरम पर थी। आगरा के अस्पतालों में ऑक्सीजन कमी हो गई थी। उसी दौरान 26 अप्रैल को श्री पारस अस्पताल में 96 मरीज भर्ती थे। ऑक्सीजन कमी के कारण मरीजों की छटनी के लिए हॉस्पिटल संचालक ने कथित मॉकड्रिल की थी। इससे संक्रमित मरीजों का दम घुटने लगा था। अब इस मामले को लेकर विपक्ष भाजपा सरकार को घेरने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed