फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Private sleeper bus collided with truck on Agra-Lucknow Expressway in Firozabad

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई प्राइवेट स्लीपर बस, पांच यात्री घायल

Sat, 25 Jan 2020 02:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Jan 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Private sleeper bus collided with truck on Agra-Lucknow Expressway in Firozabad
यही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को यूपीडा के कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


प्राइवेट स्लीपर बस औरेया से दिल्ली जा रही थी। नसीरपुर के समीप बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी पहुंच गए। हादसे में बस सवार पांच यात्री घायल हो गए, जिन्हें यूपीडा के कर्मचारियों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल कुलदीप पुत्र अकबर सिंह निवासी नगला सावर, मोहित पुत्र प्रमोद निवासी झिझहा, दीपक पुत्र जयवीर निवासी सेम, विकास पुत्र अनिल, अनु पुत्र सुरजन निवासी गोहरा भरथना, जनपद इटावा के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed