फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   private schools waived three months fees in agra amid lockdown

'अस्वा' के स्कूलों ने तीन महीने की फीस माफ की, बाकी संस्थानों से भी की अपील

Thu, 28 May 2020 07:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 May 2020 07:37 PM IST
सार

  • जुलाई से फीस लेने का निर्णय, बाकी स्कूलों से भी फीस माफ करने की अपील की

विज्ञापन
private schools waived three months fees in agra amid lockdown
स्कूली बच्चे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ऑल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन (अस्वा) के कुछ स्कूलों ने अप्रैल, मई और जून की फीस माफ कर दी है। जुलाई माह से ही विद्यार्थियों से फीस लिए जाने का निर्णय किया है। साथ ही बाकी स्कूलों से अभिभावकों की समस्या को देखते हुए तीन माह की फीस माफ करने की अपील की है। 
विज्ञापन


अस्वा के प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने बताया कि उनके संगठन से करीब 60 से अधिक विद्यालय जुड़े हैं। उन्होंने अपने विद्यालय की फीस माफ कर दी है। उनका कहना है कि अन्य कई स्कूलों ने फीस माफ करने की घोषणा कर दी है। जो विद्यालय रह गए हैं, उनसे फीस माफ करने की अपील की है। 
विज्ञापन



रॉयल पब्लिक स्कूल ने भी तीन माह की फीस माफ कर दी है। स्कूल के संचालक पंकज अग्रवाल ने बताया कि यह फैसला कोरोना महामारी के कारण चल रहे लॉकडाउन को देखते हुए किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'सरकार को फीस माफ करना चाहिए'

उत्तर प्रदेश शिक्षा संस्थान प्रबंधक परिषद के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह फौजदार का कहना है कि उनसे जुड़े विद्यालयों ने अभी फीस माफी पर कोई निर्णय नहीं लिया है। 

सरकार पहले सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की फीस माफ करे, इसके बाद उनका संगठन भी विचार करेगा। निजी स्कूलों के सामने अभी स्टाफ का वेतन देने की चुनौती है। विद्यार्थी फीस जमा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed