{"_id":"60ec15908ebc3ebb4f290887","slug":"private-school-owners-protest-unique-styles-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनोखा विरोध प्रदर्शन: मैनपुरी में निजी स्कूल संचालकों ने बेची सब्जी, सरकार से की यह मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा विरोध प्रदर्शन: मैनपुरी में निजी स्कूल संचालकों ने बेची सब्जी, सरकार से की यह मांग
Mon, 12 Jul 2021 03:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Jul 2021 03:42 PM IST
सार
निजी स्कूल संचालकों ने छात्रों के हित में स्कूल खोले जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी गाइडलाइन बनाएगी, उसका पालन करने के लिए वह तैयार हैं।
विज्ञापन
निजी स्कूल संचालकों ने बेची सब्जी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी में कोरोना महामारी के कारण बंद चल रहे स्कूलों को खुलवाने के लिए पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। निजी स्कूल संचालकों ने नारेबाजी करने के साथ ही सांकेतिक रूप से सब्जी बेचकर विरोध दर्ज कराया। सभी ने छात्रों के हित में स्कूलों को खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
सोमवार को शहर के आगरा रोड पर पब्लिक स्कूल एसोसिशन के पदाधिकारी एकत्रित हुए । यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांकेतिक रूप से सब्जी बेची। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशीलकांत उपाध्याय ने कहा कि लगभग 16 महीने से ऊपर का समय बीत गया है, स्कूल बंद चल रहे हैं। स्कूल बंद होने के कारण शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों का वेतन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
पदाधिकारियों ने कहा कि स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। सरकार ने शराब के ठेके, मंदिर, मॉल, पार्क आदि खोल दिए हैं, लेकिन उसे शिक्षा की बिल्कुल भी चिंता नहीं है। स्कूल बंद होने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। सरकार जो गाइडलाइन जारी करेगी, हम उसका पालन करने के साथ अपने विद्यालय खोलने को तैयार हैं।
विज्ञापन
एसोसिशन के विनोद माहेश्वरी ने कहा कि पब्लिक स्कूल संचालक काफी परेशान चल रहे हैं। निजी शिक्षक भी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है। स्कूल संचालकों ने प्रदेश सरकार से शीघ्र स्कूल खोले जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में जितेंद्र कुमार सक्सेना, हरेद्र सिंह, पीयूष शुक्ला, विवेक पांडेय, नरेंद्र कुमार, अभिषेक यादव, नरेश सिंह चौहान, प्रदीप कुशवाह, सलमान सिद्दीकी, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।