फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Private hospital staff hunger strike during Quarantine in agra

Coronavirus: क्वारंटीन में निजी अस्पताल के स्टाफ ने की भूख हड़ताल, घर जाने को लेकर हंगामा

Sat, 18 Apr 2020 04:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Apr 2020 04:57 PM IST
सार

एसआर अस्पताल के संचालक चिकित्सक और उनक बेटे कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन
Private hospital staff hunger strike during Quarantine in agra
क्वारंटीन में अस्पताल स्टाफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नामनेर मार्ग स्थित एसआर अस्पताल के स्टाफ ने शनिवार को भूख हड़ताल करते हुए हंगामा कर दिया। स्टाफ का आरोप है कि क्वारंटीन समय पूरा होने पर भी घर नहीं जाने दिया जा रहा है, दोबारा नमूने भी नहीं लिए गए हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल के संचालक चिकित्सक और उनक बेटे कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। यहां अस्पताल में तीन मरीजों समेत 125 कर्मचारी को क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा गया है। 
विज्ञापन


स्टाफ ने बताया कि तीन अप्रैल को नमूने लिए गए, जिसमें से कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई, जिनकी पॉजिटिव आई उनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। तब से अभी तक दोबारा जांच नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने यह कहा

शुक्रवार को जांच करने के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बिना जांच के ही लौटा दिया है। इससे नाराज स्टाफ ने शनिवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। स्टाफ का कहना है कि घरों पर बच्चे अकेले हैं, कोई देखने वाला नहीं है। 

कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द इनके नमूने जांच को भेजे जाएं और इन्हें घर भेजा जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि इनके नमूने लेकर जांच कराएंगे, इसके बाद क्वारंटीन में रहने और जाने का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed