फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Private hospital seeking permission to treat corona patients

कोरोना मरीजों के इलाज करने को निजी अस्पताल मांग रहे अनुमति

Thu, 22 Apr 2021 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Private hospital seeking permission to treat corona patients
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कोरोना संक्रमण बेकाबू होने के बाद जनपद के निजी अस्पताल कोविड मरीजों का इलाज करने के लिए अनुमति मांग रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारी अस्पतालों का सत्यापन करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जनपद में अधिकांश मरीज होम आइसोलेट हैं लेकिन कोराना मरीजों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। कई मरीज सरकारी अस्पतालों के स्थान पर निजी अस्पतालों में भर्ती होना चाहते हैं। इसी कारण ये लोग दिल्ली अथवा आगरा जा रहे हैं। हालांकि वहां अस्पताल फुल हैं।
विज्ञापन

ऐसे में आधा दर्जन निजी अस्पतालों ने स्वास्थ्य विभाग से कोरोना इलाज की अनुमति मांगी है। हालांकि डीएम की ओर से दो निजी अस्पतालों को अनुमति देने की सहमति बन गई है। यहां स्वास्थ्य अधिकारी निरीक्षण भी कर चुके हैं। इन अस्पतालों में वेंटीलेटर, ऑक्सीजन सुविधा से लेकर अन्य संसाधन हैं। शहर के दो प्रमुख निजी अस्पतालों को कोरोना इलाज की अनुमति एक, दो दिन में दी जा सकती है। अनुमति मिलने के बाद ये अस्पताल कोविड मरीजों को भर्ती कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें मरीजों को सरकार द्वारा निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा। सीएमओ नीता कुलश्रेष्ठ का कहना है कि निजी अस्पतालों को अनुमति देने पर विचार चल रहा है। कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उम्मीद है कि एक दो दिन में कागजी प्रक्रिया पूूरी हो जाएगी। मरीजों की सहूलियत के लिए सुविधाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed