फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   private company collect door to door garbage

15 दिसंबर से घरों से कूड़ा उठाएगी निजी कंपनी स्वच्छता कॉरपोरेशन

Sat, 04 Dec 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
private company collect door to door  garbage
आगरा। 15 दिसबंर से घरों से कूड़ा निजी कंपनी उठाएगी। नगर निगम शहर की डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था निजी कंपनी को सौंप रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में आगरा नगर निगम की रैंकिंग 16 से गिरकर 24 पर आ जाने के बाद निगम ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी के सामने सफाई व्यवस्था में बदलाव का ब्लू प्रिंट पेश किया। नगर आयुक्त ने मेयर और कार्यकारिणी के सामने अगले तीन माह में सफाई व्यवस्था में सुधार दिखाई देने का दावा किया।
विज्ञापन

आगरा नगर निगम की रैंकिंग फिसलने पर मेयर नवीन जैन ने नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल भारती को फटकार लगाई और कहा कि निरीक्षण न करने से आगरा की रैंकिंग गिरी है। ऑफिस में बैठने की जगह अधिकारियों को निरीक्षण के लिए फील्ड में भेजें। खुद भी निकलें और रोजाना रिपोर्ट तैयार करें। इसके बाद नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने कार्यकारिणी के सामने सफाई व्यवस्था का एक्शन प्लान बताया।
विज्ञापन

इसके तहत प्रमुख मार्गों पर मशीनों से सफाई पर फोकस किया जाएगा। दिन के साथ रात में भी सफाई कराई जाएगी। 15 दिसंबर से नगर निगम के कर्मचारियों की जगह निजी कंपनी के कर्मचारी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए जाएंगे। यह व्यवस्था पहले 20 वार्डों से शुरू होगी। सुधार होने पर 31 मार्च तक सभी 100 वार्डों की व्यवस्था कंपनी को ही सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर सप्ताह 15 वार्डों में सफाई अभियान
नगर आयुक्त ने बताया कि हर सप्ताह 15 वार्डों में सफाई अभियान चलाएंगे, यह तब तक जारी रहेगा, जब तक पूरे 100 वार्ड कवर नहीं होते। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए सफाई अभियान में जेडएसओ, सेनेटरी इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर जुटेंगे। उन्होंने 150 सफाई कर्मचारियों की जगह खाली होने के कारण भर्ती की जरूरत बताई। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के काम के घंटों की जांच होगी। डलाबघर के पास की 5-6 कॉलोनियों की सफाई कर्मचारी की जिम्मेदारी होगी। खाली प्लॉटों में कचरा फेंकने की शिकायतें देखते हुए एक बार सभी की सफाई कराई जाएगी। उसके बाद गंदगी पर प्लॉट मालिक को नोटिस देकर खर्चा वसूला जाएगा। कूड़ा उठाने वाली बड़ी गाड़ियों की मरम्मत कराएंगे ताकि डीजल खपत कम हो और ज्यादा कचरा उठाने का काम हो पाए।

कार्यकारिणी के 6 सदस्यों को दी विदाई
नगर निगम कार्यकारिणी में एक साल पूरा होने पर 6 पार्षदों को विदाई दी गई। इनमें उपसभापति जगदीश पचौरी, पार्षद गुलाब सिंह, अनीता खरे, संजय राय, धर्मवीर सिंह, श्यामवीर सिंह का कार्यकाल पूरा हो गया। मेयर नवीन जैन ने इन सभी को फूल मालाएं पहनाकर विदाई दी। बैठक में अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता, जलकल जीएम आर एस यादव, मुख्य अभियंता निर्माण बी एल गुप्ता, संजय कटियार, सीएफओ उदयवीर सिंह यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रोहन सिंह, पार्षद कर्मवीर सिंह, मुकुल गर्ग, रजिया बेगम, नेहा गर्ग, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed